फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LPG to Houses via PipeLine in Chandigarh, Panchkula, Mohali

चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में अब पाइपों से घरों तक पहुंचेगी रसोई गैस, कुछ ऐसी है योजना

Fri, 28 Dec 2018 01:52 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 28 Dec 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
LPG to Houses via PipeLine in Chandigarh, Panchkula, Mohali
पीएनजीआरबी की बैठक
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में लोगों को अब पाइपों के जरिए गैस मिलेगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) यह योजना लेकर आया है। वीरवार को सेक्टर- 17 के एक होटल में 10वीं सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) बिडिंग राउंड के प्रोत्साहन के लिए एक शो का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसमें पीएनजीआरबी के चेयरमैन डीके सर्राफ ने बताया कि 10वीं सीजीडी बिडिंग राउंड में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को विकसित किया जाएगा। चंडीगढ़ में 2020 तक 27 सीएनजी पंप लगवाने के साथ ही ट्राइसिटी के हर घर में पीएनजी गैस पहुंचा दी जाएगी। डीके सर्राफ ने बताया कि वर्तमान में पंजाब के 10 भौगोलिक क्षेत्रों में पीएनजीआरबी द्वारा 13 जिलों को कवर करते हुए सीजीडी बनाने के लिए अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


इनमें एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, लुधियाना, बरनाला, मोगा, जालंधर, कपूरथला, एसबीएस नगर, अमृतसर, बठिंडा, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा राज्य में 13 भौगोलिक क्षेत्रों में पीएनजीआरबी द्वारा सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, रेवाड़ी, रोहतक, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, नूंह और पलवल को कवर करते हुए सीजीडी की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ ऊर्जा के लिए बड़ी पहल
डीके सर्राफ ने कहा कि 10वें दौर के बाद, पंजाब, हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ के सीजीडी नेटवर्क के विकास के लिए पूरी तरह से अधिकृत होंगे। डीके सर्राफ ने निवेशकों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के उपयोगकर्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed