{"_id":"0f4165b5e770d89ecde671734b1ffc41","slug":"low-pressure-water-supply-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन इलाकों में आज लो प्रेशर से आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन इलाकों में आज लो प्रेशर से आएगा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Jun 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
एक तो पहले ही शहर में पानी की किल्लत बनी हुई। वहीं अब शनिवार को लोगों को लो प्रेशर की समस्या का भी सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से शनिवार को शहर में लो प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी। दरअसल खरड़ स्थित सब-स्टेशन में जरूरी रिपेयर का काम चल रहा है।
इसके चलते कजौली वाटर वर्क्स फेज-1,2,3,4 से वाटर वर्क्स सेक्टर-39 को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसी कारण शाम को लो प्रेशर की दिक्कत रहेगी।
शनिवार को तड़के ढाई बजे से सुबह 8 बजे तक नॉर्मल सप्लाई होगी, लेकिन शाम को 6 से रात 8 बजे तक लो प्रेशर से पानी आएगा।