{"_id":"6092ae528ebc3e8dbd7bba5f","slug":"lover-couple-filed-petition-in-punjab-and-haryana-high-court-and-asked-for-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े की हाईकोर्ट से गुहार : कोरोना की वजह से नहीं कर पा रहे शादी, परिजनों से बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े की हाईकोर्ट से गुहार : कोरोना की वजह से नहीं कर पा रहे शादी, परिजनों से बताया जान का खतरा
Wed, 05 May 2021 08:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 May 2021 08:11 PM IST
सार
फाजिल्का निवासी प्रेमी जोड़े ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और वर्तमान में एक साथ सहमति संबंध में रह रहे हैं।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना ने जहां आम आदमी को परेशान कर के रख दिया है तो वहीं प्रेमी जोड़े भी इसके प्रभाव से अछूते नहीं हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सहमति संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) में रह रहे प्रेमी जोड़े ने कोरोना के कारण विवाह न कर पाने की दलील देते हुए सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
फाजिल्का निवासी प्रेमी जोड़े ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और वर्तमान में एक साथ सहमति संबंध में रह रहे हैं। दोनों के सहमति संबंध में रहने के चलते परिजनों से उनके जीवन को खतरा है। इसलिए उन्होंने सुरक्षा के लिए फाजिल्का के एसएसपी से भी गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
लड़की ने बताया कि उसकी आयु 19 वर्ष है और लड़के की आयु 24 वर्ष है। दोनों के बालिग होने के बावजूद एसएसपी ने सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। याची ने कहा कि स्थितियां सामान्य होते ही वे दोनों विवाह कर लेंगे, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया जाए। याची पक्ष की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फाजिल्का के एसएसपी को याची की मांगपत्र पर गौर कर निर्णय लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन