{"_id":"5e3345f68ebc3e7d5d1fd6f9","slug":"love-the-character-of-the-film-more-than-myself-amy-virk-chandigarh-news-pkl3648480175","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद से ज्यादा फिल्म के कैरेक्टर से करते हैं प्यार : एमी विर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद से ज्यादा फिल्म के कैरेक्टर से करते हैं प्यार : एमी विर्क
विज्ञापन
चंडीगढ़। गानों और अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुके पंजाबी गायक व अभिनेता एमी विर्क का कहना है कि वह खुद से ज्यादा फिल्म के कैरेक्टर से प्यार करते हैं। वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में वीरवार को एलांते मॉल में आए थे। इस दौरान उन्होंने ‘ओने मथ्था चूमया पहला या हथ चूमे तेरे’ गाकर समां बांध दिया। उनके साथ तान्या, जगजीत संधू, जानी, बी प्राक, प्रिंस भी मौजूद रहे। इस दौरान अभिनेत्री तान्या ने कहा, कैरेक्टर को खुद में जीती हैं। अच्छे रोल के लिए तुरंत हां कर देती हैं। अक्षय कुमार और नुपुर सेनन पर फिल्माए गए फिलहाल सांग से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली और आजकल सबसे ज्यादा हिट देने वाली जानी और बी प्राक की जोड़ी से जब पूछा गया कि अक्सर देखा गया है कि गायक औक कंपोजर वहां पहुंचने पर अपना रिजनल म्यूजिक छोड़कर उन्हीं के लिए काम करने लगते हैं। इसका जवाब में दोनों न कहा कि हमें पंजाब ने ही सब कुछ दिया है, हमारी रूह यहीं अपनी मिट्टी की खुशबू में बसती है। फिलहाल गाने के लिए भी बी प्राक ने कहा भले ही हमने वो गाना हिंदी इंडस्ट्री के लिए गाया हो लेकिन उसके सारे अंतरे पंजाबी थे। हमें बहुत गर्व महसूस होता है जब हम अपने काम को उस इंडस्ट्री तक लेकर जाते हैं और लोग हमें और हमारे काम को बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं मुंबई सिर्फ काम करने के लिए जाता हूं, लेकिन मेरा मन वहां रहने में नहीं लगता है। चाहे कुछ भी हो जाए हम अपनी जमीन को कभी नहीं भूल सकते हैं। मैं 24 घंटे म्यूजिक के लिए जीता हूं और जिंदगी भर इसी के लिए काम करता रहूंगा।
जानी से जब पूछा गया कि आप अपने हर गाने में अपना नाम डालते हैं, तो क्या आप गुलजार से प्रभावित हैं। इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि जी हां.. मैंने उनको जितना भी पढ़ा है, वो जो भी लिखते हैं कमाल लिखते हैं। उनका लिखा हुआ हर गीत हिट हो जाता है। जहां तक गीत में नाम लिखने की बात है तो ये गालिब के समय से ही चला आ रहा है कि दुनिया में ज्यादातर लेखक अपनी कविता, गज़लों, शायरिओं में अपना नाम लिखते थे। और रही बात दर्द की तो वो मेरे अंदर बहुत है। इस पर बी प्राक ने मजाक में कहा कि ज्यादातर लेखकों का दिल 90 प्रतिशत टूटा हुआ ही होता है।