फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lost, destroyed sweets made

खोया, मिठाइयां नष्ट कराई

Thu, 31 Oct 2013 08:50 PM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Thu, 31 Oct 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
Lost, destroyed sweets made
डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू के निर्देश पर जिला प्रशासन और सेहत विभाग की टीम ने कई स्वीट शॉप्स और उनकी वर्कशॉप की चेकिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान कई जगह गड़बड़ मिली, जिसके बाद मौके पर ही खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए। साथ ही दुकानदारों को सफाई के खास इंतजाम करने की सख्त हिदायत दी गई।

असिस्टेंट कमिश्नर अमरजीत सिंह बैंस की अगुवाई में टीम ने सोहाना स्थित सोहन डेयरी की चेकिंग की। इस दौरान डेढ़ क्विंटल खोया नष्ट कराया गया। यह खोया मिठाई की दुकानों को सप्लाई किया जाना था। पर दुकान में सफाई नहीं थी। टीम ने फेज 3बी2 स्थित कटानी स्वीट्स की सेक्टर 82 स्थित वर्कशॉप की चेकिंग की, जहां बेकरी प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। वहां कई तरह की खामियां मिलीं।


इसके बाद एक क्विंटल बेकरी प्रोडक्ट नष्ट कराए गए। फेज नौ स्थित खटाणा स्वीट्स की इंडस्ट्रियल एरिया फेज नौ स्थित वर्कशॉप की जांच की गई। यहां भी कई खामियां मिलीं। रसगुल्ले, खोये को पीपों में खुला रखा गया था। फैक्ट्री मालिक को हिदायत दी गई कि वह सफाई रखें, मिठाई व खोये को स्टील के बर्तनों में रखा जाए।
विज्ञापन


यहां भी एक क्विंटल मिठाई नष्ट कराई गई। इस मौके मेडिकल अफसर डॉ. इकबाल किशन और डॉ. जगदीश गिल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed