फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lost 80 thousand in online earning

Chandigarh News: ऑनलाइन कमाई के चक्कर में गंवाए 80 हजार

Wed, 21 Jun 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Lost 80 thousand in online earning
डेराबस्सी। डेराबस्सी में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पैसा कमाने के चक्कर अपना पैसा भी गंवा दिया। शिकायत साइबर क्राइम मोहाली और नेशनल साइबर क्राइम ऑनलाइन को दे दी गई है। नरेश कुमार गांव भोटा, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उन्हें सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन एप्लिकेशन से कॉल आया कि अगर वह उनके साथ काम करते हैं तो उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। उसने सामान खरीदने और बेचने के लिए कहा। शुरुआत में उसने 170 रुपये का सामान खरीदा जिसे उसने 258 रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसने एक और वस्तु 700 में खरीदी और उसे 1051 में बेच दी और फिर 1900 को 2558 में बेचा और लाभ प्राप्त किया लेकिन उसके बाद कंपनी द्वारा उसे और पैसा लगाने के लिए कहा गया तो उसने 80140 रुपये जमा किए जिस पर उसे कहा गया कि और पैसा लगाकर सामान खरीदो फिर तुम्हारे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही नरेश ने कहा कि जब उन्होंने कंपनी से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि उनका पैसा फ्रीज कर दिया गया है। अगर आप और पैसा लगाते हैं तो आपका पैसा वापस कर दिया जाएगा। दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed