फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lost 43800 in the name of Google review

Chandigarh News: गूगल रिव्यू के नाम पर कमाई के चक्कर में 43800 गंवाए

Thu, 27 Jul 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Lost 43800 in the name of Google review
पंचकूला। साइबर ठगों ने गूगल रिव्यू के नाम पर असिस्टेंट प्रोफेसर से ठगी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एमडीसी सेक्टर-5 निवासी श्रुति पेशे से निजी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनके साथ 43800 रुपये की साइबर ठगी हुई है। उनकी शिकायत पर सेक्टर- 12 साइबर पुलिस थाना ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक, 26 मई को दोपहर के समय एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज में गूगल रिव्यू कर रोजाना 3 से छह हजार रुपये कमाने का ऑफर था। पीड़िता ने तुरंत मैसेज में रिव्यू के बारे में पूछा तो आरोपी ने रिव्यू के लिए गूगल लिंक भेजा और लिंक पर डिटेल भरने को कहा। महिला ने कहे मुताबिक डिटेल भर दिया। यहां तक कि महिला ने अपना गूगल पे नंबर भी आरोपी से शेयर कर लिया। आरोपी ने महिला को एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा और उसके महिला को 150 रुपये मिले। उसके बाद महिला को आरोपी ने बताया कि दो हजार रुपये डालने पर 2800 रुपये मिलेंगे। महिला के बैंक खाता में 2800 रुपये आ गए। उसके बाद महिला को कहा कि अगर वह 5 हजार रुपये जमा करेगी रिव्यू के लिए तो उसके बदले सात हजार रुपये मिलेंगे। महिला ने पांच हजार रुपये जमा करवाए तो उसे वेबसाइट पर सात हजार दिखने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला को कहा कि अगर आपको सात हजार की रकम चाहिए तो 36800 रुपये जमा करने पड़ेंगे। महिला ने पहले तो जमा करने से मना कर दिया लेकिन आरोपी की बात में महिला ने पैसे जमा करा दिए। इसके बाद फिर से आरोपी ने महिला को 1.58 लाख रुपये जमा करवाने को कहा तो महिला ने तुरंत उसे पैसा जमा करने से मना कर दिया और महिला द्वारा जमा करवाए गए 43800 रुपये वापस करने को कहा लेकिन आरोपी ने वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed