Hindi News
›
Chandigarh
›
Lord Jagannath returned from aunt's house, angry Mahalaxmi did not open the temple's door
{"_id":"5efcb8c48ebc3e42f20fc966","slug":"lord-jagannath-returned-from-aunt-s-house-angry-mahalaxmi-did-not-open-the-temple-s-door-chandigarh-news-pkl379905496","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी के घर से लौटे भगवान जगन्नाथ, नाराज महालक्ष्मी ने नहीं खोला मंदिर का पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसी के घर से लौटे भगवान जगन्नाथ, नाराज महालक्ष्मी ने नहीं खोला मंदिर का पट
सेक्टर-31 के जगन्नाथ मंदिर से बहुडा यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालु बहुत ही उत्साहित दिखे।
- फोटो : CHANDIGARH
Link Copied
चंडीगढ़। भगवान जगन्नाथ अपने श्री मंदिर में अपने रत्नजड़ित सिंहासन पर विराजमान हो गए हैं। भक्तों ने बुधवार को बहुडा यात्रा का आयोजन किया। भगवान का रथ जैसे ही मौसी के घर आकर मंदिर में रुका तो नाराज महालक्ष्मी नाराज हो गई और मंदिर का पट बंद कर दिया। बाद में नाराज महालक्ष्मी भजन कीर्तन और गीत के बाद मान गई। मान्यता के अनुसार भगवान ने उन्हें रत्नमाला देकर मनाया।
विज्ञापन
23 जून को भगवान श्री जगन्नाथ भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर नगर भ्रमण के लिए निकले थे। इस दौरान वे मौसी के घर चले गए थे जिससे महालक्ष्मी नाराज हो गई थी। धार्मिक मान्यता के अनुसार बिना महालक्ष्मी को साथ लिए भगवान के मौसी के घर जाने पर वह नाराज हो गई थी। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-31 को संचालित करने वाली संस्था उत्कल सांस्कृतिक संघ के वाइस चेयरमैन एसके भुइयां ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण यात्रा को बाहर नहीं ले जाया गया। मंदिर में आने वाले भक्तों के हाथ सैनिटाइज करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। इस मौके पर उत्कल सांस्कृतिक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर एसएस पटनायक, चेयरमैन डॉ. डी. बेहेरा, सचिव अरुण मलिक, अनिल मलिक व अन्य श्रद्धालु उपस्थित हुए।
बहुडा यात्रा के दौरान शंखनाथ करते हुए श्रद्धालु।- फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।