फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot worth Rs 3 lakh 27 thousand in Jandiala Guru

Chandigarh News: जंडियाला गुरु में तीन लाख 27 हजार की लूट

Sun, 05 Nov 2023 07:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Nov 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Loot worth Rs 3 lakh 27 thousand in Jandiala Guru
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। जंडियाला गुरु में एक कंपनी मैनेजर से कार्यालय में घुसे लुटेरे गन पाॅइंट पर तीन लाख 27 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
हरदीप सिंह निवासी बाघापुराना मोगा ने पुलिस को बताया है कि वह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट कंपनी जंडियाला गुरु में बतौर मैनेजर नौकरी करता है। तीन नवंबर को शाम 6:15 बजे वह अपने स्टाफ के साथ कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान चार लुटेरे उनके ऑफिस में दाखिल हुए और पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी कार्यालय से 3 लाख 27 हजार 781 रुपये लूटकर फरार हो गए। थाना जंडियाला गुरु की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

वहीं मकबूलपुरा में विकास कुमार निवासी गली नंबर चार, प्रकाश विहार, रामबली चौक बटाला रोड ने पुलिस को बताया कि वह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी आईटीआई कॉलेज के नजदीक जा रहा था। इस दौरान लुटेरों ने उसे घेर लिया और रिवाल्वर दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में रुपये और जरूरी कागजात थे। थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed