फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot with car owner in bathinda

कमीशन पर लूट: कार सवार से लाखों लूटकर भागे दो आरोपियों को लोगों ने पकड़कर धुना, पूछताछ में बड़ा खुलासा

Mon, 20 Nov 2023 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:32 AM IST
सार

डबवाली निवासी रिंकल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह डबवाली से बठिंडा में किसी को साढे़ चार लाख रुपये से अधिक की राशि देने आया था। जब वह महणा चौक पहुंचा तो पल्सर बाइक सवार तीन युवकों में से एक युवक उसके पास आया और किसी का पता पूछने के बहाने उससे लाखों रुपये से भरा लिफाफा छीन कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Loot with car owner in bathinda
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा के महणा चौक में सोमवार सुबह कार सवार से पल्सर बाइक सवार युवकों ने लाखों रुपये से भरा लिफाफा छीन लिया। जब आरोपी फरार हो रहे थे तो कार सवार पीड़ित रिंकल कुमार निवासी डबवाली ने युवकों का पीछा कर मोहल्ले के लोगों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों का तीसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। लोगों ने पकडे़ गए युवकों की पहले जमकर धुनाई की और उसके बाद दोनों को कपड़े से बांधकर पुलिस को सूचित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक मोहमद फरगीस और बशीर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह का कहना था कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: रिन्यू कराया गया पासपोर्ट न मिलने पर हनीमून टूर करना पड़ा था कैंसिल, पासपोर्ट कार्यालय पर हर्जाना
विज्ञापन
विज्ञापन


पता पूछने के बहाने छीना पैसा
डबवाली निवासी रिंकल कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह वह डबवाली से बठिंडा में किसी को साढे़ चार लाख रुपये से अधिक की राशि देने आया था। जब वह महणा चौक पहुंचा तो पल्सर बाइक सवार तीन युवकों में से एक युवक उसके पास आया और किसी का पता पूछने के बहाने उससे लाखों रुपये से भरा लिफाफा छीन कर फरार हो गया। उसने शोर मचा दिया और आस पास के लोगों की सहायता से आरोपियों का पीछा किया। लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया लेकिन उनका तीसरा साथी फरार हो गया। 

 

मोटे कमीशन के लालच में की थी वारदात
पकडे़ गए एक युवक मोहमद फरगीस ने बताया कि उनको आलम दिल्ली से बठिंडा लेकर आया था और उन्हें वारदात करने के लिए कहा था। आरोपी ने बताया कि उसे और उसके दूसरे साथी को आलम ने अच्छा कमीशन देने का झांसा देकर वारदात करवाई थी। आलम ने उनको वारदात के लिए इस्तेमाल किया था। वारदात के समय आलम भी उनके साथ मौजूद था। दूसरे आरोपी बाशीर ने बताया कि वह आलम के साथ ही तीन-चार दिन पहले बठिंडा आए थे और हमने उससे पैसे भी लेने थे। 
 

पुलिस बोली-मामला संदिग्ध
मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने में ले गई। थाना कोतवाली के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के तीसरे साथी आलम की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed