{"_id":"65cf2a7daaa8304bb9088da6","slug":"loot-from-businessman-from-maksunda-vegetable-market-in-jalandhar-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: दुकान बंद कर घर जा रहे कारोबारी से मंडी के अंदर 7.50 लाख की लूट, देर रात हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: दुकान बंद कर घर जा रहे कारोबारी से मंडी के अंदर 7.50 लाख की लूट, देर रात हुई वारदात
Fri, 16 Feb 2024 03:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:00 PM IST
सार
टाइगर एजेंसी के मालिक विक्की ने बताया कि रात करीब 12 बजे वह घर जाने के लिए कार में बैठे थे तभी एक युवक आया और तेजधार हथियार निकाल हमला करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसके तीन साथी आए और कार में पड़ा पैसे वाला थैला लेकर भाग हो गए। थैले में करीब साढ़े 7 लाख रुपये कैश, मोबाइल फोन और एजेंसी के अंदर की कुछ चाबियां थी।
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर की मकसूंदा सब्जी मंडी से देर रात कारोबारी से तेजधार हथियारों के बल पर करीब साढ़े 7 लाख रुपये की लूट हो गई। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। मकसूदां सब्जी मंडी के टाइगर एजेंसी (ग्रॉसरी और मिल्क प्रोडक्ट बेचते हैं) के मालिक के साथ गुरुवार आधी रात करीब 12 बजे वारदात हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन एक की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात कारोबारी के बयान दर्ज कर लिए थे।
पुलिस को दिए बयानों में टाइगर एजेंसी के मालिक विक्की ने बताया कि रोजाना एजेंसी बंद करते हुए रात के 11 बज जाते हैं। मगर गुरुवार को काम ज्यादा होने के कारण लेट हो गया था। रात करीब 12 बजे वह अपनी दुकान से करीब 20 कदम दूर खड़ी एंडेवर कार में रुपये वाला बैग अंदर रख आए। तभी उन्होंने कार का गेट खोल कर अपने वर्कर को किसी काम से बुलाया था। इतने में एक युवक उनके पास आकर खड़ा हो गया। पहले तो लगा कि उक्त लड़का उसका जानकार है। मगर फिर एकदम से उसने अपने साइड से तेजधार हथियार निकाल लिया और हमला करने की धमकी देने लगा।
इसके बाद तीन अन्य साथी भी आ धमके और कार के अंदर पड़ा पैसे वाला थैला लेकर फरार हो गए। थैले में करीब साढ़े 7 लाख रुपये कैश, मोबाइल फोन और एजेंसी के अंदर की कुछ चाबियां थी। उसने चिल्लाते हुए काफी दूर तक लुटेरों का पीछा किया मगर कुछ हाथ नहीं लगा। आरोपी सब्जी मंडी के अंदर से टूटी हुई दीवार में बने छेद के जरिए बाहर निकलकर मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विक्की ने बताया कि उनका कारोबार सिर्फ जालंधर तक सीमित नहीं है। बल्कि उनका सामान बाहरी जिलों में भी जाता है। इसके चलते अक्सर गाड़ियों के साथ कैश आता रहता है। इसलिए इतना कैश उनके पास था। वारदात के बाद तुरंत मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई।
विक्की ने पुलिस को बताया कि जो लुटेरा सबसे पहले आया था, उसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। जबकि जो तीन बाद में आए, उनके मुंह ढंके हुए थे। आसपास के लोगों का कहना है कि तीन चार युवक मुंह ढंके हुए काफी देर से उनकी दुकान के आसपास घूम रहे थे। सभी की उम्र ज्यादा नहीं थी। पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है। सूचना मिलते ही देर रात जांच के लिए थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले पर कुछ भी हाथ नहीं लगा।