फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   long routr buses_zirakpur_flyover_highcourt

अब जीरकपुर में भी रुकेंगी लंबी दूरी की बसें

Sun, 24 Nov 2013 12:18 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Nov 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
long routr buses_zirakpur_flyover_highcourt
जीरकपुर स्थित फ्लाईओवर से 100 मीटर दूरी पर बने सर्विसलेन पर बसें रुकेंगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ट्रैफिक मामलों की सुनवाई के दौरान यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस राजीव भल्ला ने कहा कि सर्विसलेन पर बसें रोकने से हादसों की आशंकाओं में कमी आएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि वहां दिल्ली या अन्य स्थानों के लिए लोग आसानी से बसें ले सकते हैं।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान मोहाली प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट के 9 नवंबर के बाद फ्लाईओवर और उसके 100 मीटर दूरी पर बसों के खड़े होने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया कि प्रशासन ने इस समस्या के निपटारे के लिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के ट्रांसपोर्ट निगमों को लिखित रूप में कम्यूनिकेशन जारी किया है।


इसके साथ ही वहां पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी स्थापित किया जा रहा है, ताकि लोगों को कोई परेशानी न झेलनी पड़ी। पिछली सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मोहाली पुलिस को कड़ी फटकार लगाई थी।

हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि अगर जीरकपुर फ्लाईओवर में बसें रुकती हैं, तो मोहाली के एसएसपी खुद हाईकोर्ट में उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed