फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   long Power cut in many sectors of Chandigarh

चंडीगढ़ः दर्जनों सेक्टरों में 6-6 घंटे नहीं आ रही बिजली, लोग झेल रहे मुसीबत

Thu, 14 Oct 2021 03:33 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 03:33 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टरों में लंबे पावर कट लग रहे हैं। आलम यह है कि 6-6 घंटे बिजली नहीं आ रही है और लोग मुसीबत झेल रहे हैं। प्रशासन के तमाम दावे फेल हो गए हैं। बिजली कटौती से जीएमएसएच-16 में मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 6 बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन
long Power cut in many sectors of Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूटी प्रशासन का दावा है कि शहर में बिजली आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं है। हालांकि कुछ दिनों से शहर में घोषित और अघोषित दोनों तरह के बिजली कट बढ़ गए हैं। रोजाना कई घंटों तक शहर के उन इलाकों में भी बिजली जा रही है, जहां कोई मरम्मत कार्य नहीं चल रहा है। बुधवार को जीएमएसएच-16 में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रही। बिजली कटौती से जीएमएसएच-16 में मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 6 बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि बैकअप के कारण अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई, लेकिन अस्पताल परिसर स्थित बैंक और दवा की दुकानों पर बिजली आपूर्ति ठप होने से काम प्रभावित हुआ। मरीजों को पैसों के लेनदेन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सोनीपत में हत्याः बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, बुजुर्ग महिला को मार डाला
विज्ञापन


सलाहकार बोले-स्थिति पर पूरी नजर
बताया गया कि केबल फाल्ट के कारण इलाके की बिजली गई थी, जिसे शाम पांच के बाद बहाल किया गया। उधर, देशव्यापी बिजली संकट पर प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि चंडीगढ़ में ऐसी कोई समस्या नहीं है। हमारे यहां मांग से ज्यादा बिजली की आपूर्ति है। जो कुछ जगह बिजली कट लग रहे हैं, वहां काम चल रहा है। ये सामान्य बात है। हालांकि ये भी कहा कि वह पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि फिलहाल शहर में 220 मेगावाट बिजली की खपत है लेकिन गर्मियों में ये मांग 400 मेगावाट तक पहुंच जाती है। इस वर्ष जुलाई महीने में बिजली की मांग अपने उच्चतम स्तर 426 मेगावाट तक पहुंच गई थी। सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर के समय में बिजली की मांग ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 10 सेक्टरों में नहीं रहेगी बिजली
शहर में वीरवार को सेक्टर-14, 15, 18, 19, 21, 23, 24, 39, 40, 43, खुड्डा अलीशेर गांव व अन्य इलाकों में सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच बिजली प्रभावित रहेगी। यह जानकारी यूटी प्रशासन के सहायक विद्युत नियंत्रक ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed