फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Elections, Haryana, Bhupender Singh Hooda

हुड्डा बोले, 2004 और 2009 का इतिहास दोहराएंगे

Tue, 25 Mar 2014 09:41 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Elections, Haryana, Bhupender Singh Hooda
हरियाणा में कांग्रेस को जिताने के लिए रथ यात्रा पर निकले पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा चुनाव में 2004 और 2009 का इतिहास दोहराने का दावा किया है।
विज्ञापन


रथ यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में चुनावी माहौल, कांग्रेस और अन्य दलों की स्थिति पर बातचीत की।

किन मुद्दों पर कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के दस साल और हरियाणा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के दम पर वोट मांगेंगे।
विज्ञापन


यूपीए सरकार ने बड़े-बड़े फैसले किए हैं। जनता को रोजगार, शिक्षा, सूचना और रोटी का अधिकार दिया। हरियाणा सरकार ने किसान, मजदूर, महिला, कर्मचारी, व्यापारी समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। आज प्रदेश में 20 लाख स्कूली बच्चों को वजीफा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढ़ापा, विधवा, विकलांग पेंशन 1000 रुपये दी जा रही है। यह पेंशन देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा के किसानों को सबसे सस्ती बिजली दी जा रही है। हरियाणा पूंजी निवेश में 14वें नंबर पर था, आज नंबर एक पर पहुंच गया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से संतुष्ट है।

चुनाव सर्वेक्षणों में कांग्रेस की कमजोर स्थिति के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह मीडिया की ही चर्चा है। ग्राउंड पर कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। लोगों में कांग्रेस के प्रति जबर्दस्त उत्साह है।

पहले मीडिया कहता था कि कांग्रेस की एक सीट आएगी, अब कह रहे हैं कि छह सीटें आएंगी। जब चुनाव होगा, उस दिन 10 सीटें बता देंगे।

नेताओं द्वारा कांग्रेस छोड़ने से पार्टी पर पड़ने वाले असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव के करीब ऐसा सभी पार्टियों में होता है। कांग्रेस से भी कुछ लोग गए हैं तो भाजपा से भी कुछ लोग गए हैं। इनेलो के एक विधायक और पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़ी है। यह सब चलता रहता है।

कांग्रेस नेताओं के चुनाव मैदान से भागने के सवाल को नकारते हुए सीएम ने कहा कि जितेंद्र मलिक अस्वस्थ थे, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। अन्यथा कांग्रेस ने जिन्हें टिकट दिया, वे सभी चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 2004 और 2009 का इतिहास दोहराएगी। 2004 और 2009 में पार्टी ने दस में से नौ सीटें जीती थी। इस बार भी वही परिणाम होंगे।

इनेलो के अस्तित्व समाप्त करने के पीछे कारण पूछने पर सीएम ने कहा कि भाजपा ने इनेलो को मुंह नहीं लगाया। इनेलो चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहती थी। अब चुनाव में प्रदेश की जनता भी उन्हें मुंह नहीं लगाएगी। इनेलो की एक भी सीट नहीं आएगी तो उसका अस्तित्व अपने आप ही खत्म हो जाएगा।

भाजपा के उम्मीदवारों पर कटाक्ष करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा-हजकां गठबंधन ने दस में से छह पर कांग्रेस पृष्ठभूमि के उम्मीदवार खड़े किए हैं।

भाजपा नेताओं ने ही आरोप लगाए हैं कि भाजपा ने ये टिकट बेचे हैं। जो पार्टी टिकट बेचकर उम्मीदवार खड़ा करती है, वे लोगों का क्या भला करेंगे। हजकां के खाते में दो सीटें आई थी, एक पर कुलदीप बिश्नोई स्वयं खड़े हो गए और दूसरे पर अपने भाई को खड़ा कर दिया था।


कांग्रेस के भीतर गुटबाजी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई गुटबाजी नहीं है। गुटबाजी तो भाजपा-हजकां गठबंधन में है। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है। आम आदमी पार्टी के हरियाणा में कितना असर डालने के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह पार्टी आम आदमी की पार्टी नहीं है बल्कि खास लोगों की पार्टी है। इस पार्टी को दिल्ली में मौका मिला था, मगर उन्होंने क्या किया, यह पूरा देश जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed