{"_id":"8e7f15fc25e5e2b1982c86175c905e69","slug":"loksabha-election-search-of-voter-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 हजार मतदाता मिले, 4 हजार की तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 हजार मतदाता मिले, 4 हजार की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग का प्रयास सफल रहा। यूटी प्रशासन ने कालोनी नंबर पांच में छह हजार के करीब मतदाताओं को खोज निकाला है और उनकी वोट को उनके नए पते पर स्थानांतरित करा दिया है।
विज्ञापन
हालांकि, चार हजार के करीब मतदाताओं को प्रशासन अभी भी नहीं तलाश सका है। प्रशासन के चुनाव विभाग ने 21 से 28 फरवरी तक कालोनी नंबर पांच में स्पेशल कैंप लगाया था।
विज्ञापन
इस कैंप में बड़ी संख्या में कालोनी में रहने वाले लोग अपने वोट को स्थानांतरित कराने के लिए पहुंचे। इसके बाद रविवार को भी स्पेशल कैंप लगा। कालोनी के गायब हुए 10 हजार में से 6 हजार के करीब मतदाताओं के मिलने से राजनीतिक दलों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
कालोनी नंबर पांच में कुल 17 हजार वोट थे। पिछले साल नवंबर में प्रशासन इस कालोनी को बुलडोजर चलवा कर खाली करवा दिया। यहां के लोगों को धनास में बनी पुनर्वास कालोनी शिफ्ट किया गया था।
जिन्हें मकान अलाट हुए ऐसे करीब सात हजार वोटर वहां शिफ्ट हुए। बाकी के दस हजार बेघर हो गए थे। उनमें से कुछ किराये के मकानों में चले गए और कुछ मोहाली अन्य जगहों पर चले गए।
जिन्हें धनास में फ्लैट नहीं मिला उनका अता पता किसी के पास नहीं था। इन दस हजार मतदाताओं को तलाशने के लिए चुनाव विभाग ने दो बार सप्ताह विशेष अभियान चलाया और जो लोग मिले उनसे वोट स्थानांतरित करने के लिए फार्म नंबर 8 ए भरवाया। इन लोगों को ढूंढने के लिए प्रशासन ने राजनीतिक दलों का सहारा भी लिया।
पुराने बूथ में ही डाल सकेंगे वोट
कालोनी नंबर पांच के जिन चार हजार मतदाताओं ने अपने वोट स्थानांतरित नहीं कराए हैं, वे 10 अप्रैल को अपने पुराने मतदान केंद्र में वोट डाल सकते हैं।
चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने कालोनी नंबर पांच के निवासियों के लिए बने 10 मतदान केंद्र खत्म नहीं किए हैं। हालांकि, धनास में पुनर्वास कालोनी में रहने वाले लोगों के लिए दस नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
यानी दस मतदान केंद्रों में कालोनी के चार हजार के करीब मतदाता वोट डाल पाएंगे। चुनाव विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कालोनी के जिन निवासियों ने वोट स्थानांतरित नहीं कराए हैं वे अपने पुराने मतदान केंद्र में जाकर मतदान कर सकते हैं।