{"_id":"a124d0ddf1a89d021f69cd512e5c1a78","slug":"loksabha-election-policy-of-aap-for-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में पहुंचने के लिए ‘AAP’ की ये है रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में पहुंचने के लिए ‘AAP’ की ये है रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Mar 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गांवों में नुक्कड़ बैठकों के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रधान अरविंद केजरीवाल प्रोजेक्टर के जरिए लोगों से मुखातिब होंगे। आप ने लोक सभा चुनाव के लिए खास रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
इसका मकसद कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रभावशाली ढंग से पहुंच बनाना है। ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने वीरवार को चंडीगढ़ में पंजाब के उम्मीदवारों के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन
मीटिंग में चार उम्मीदवार भगवंत मान, डॉ. धरमवीर गांधी, सुच्चा सिंह छोटेपुर और एडवोकेट एचएस फूलका के अलावा कंवीनर सुमेल सिंह सिद्धू व अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
मीटिंग के दौरान सिसोदिया ने सीमित संसाधनों में बेहतर ढंग से चुनाव कैंपेन करने का फंडा दिया। बैठक में चुनाव प्रचार के लिए प्रयोग के तौर पर प्रोजेक्टर के इस्तेमाल पर जोर दिया गया।
इसके लिए पार्टी खास तौर पर अरविंद केजरीवाल केभाषण रिकार्ड कराएगी। जोकि हर हलके के लिए अलग-अलग होंगे। केजरीवाल के इन भाषणों में पंजाब और संबंधित हलके के स्थानीय मुद्दों का जिक्र होगा और साथ ही स्थानीय उम्मीदवार का भाषण भी होगा।
खासतौर पर गांवों में नुक्कड़ बैठकों के दौरान प्रोजेक्टर द्वारा ये रिकार्डिंग दिखाई जाएंगी। प्रोजेक्टर के इस्तेमाल के पीछे मुख्य मकसद इसका कम खर्चीला होना है।
मीटिंग के दौरान सभी उम्मीदवारों ने अपना सियासी तजुर्बा सांझा किया। सिसोदिया ने पार्टी की चुनावी रणनीति के बारे में बताया। साथ ही इस बात पर खास जोर दिया कि उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता का पूरा ध्यान रखें।