{"_id":"715444bc2d27ba888a5dca43f653738c","slug":"loksabha-election-opposition-on-ticket-bjp-may-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट का विरोध, तो क्या टूट जाएगी भाजपा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट का विरोध, तो क्या टूट जाएगी भाजपा!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा की टिकट न मिलने से नाराज पूर्व केंद्रीय और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन के चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है और वह भी मोदी के नाम पर।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बैनर में नरेंद्र मोदी और हरमोहन धवन दोनों के फोटो होंगे। उनके समर्थकों का कहना है कि पूरा देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री बने इसलिए हरमोहन धवन मोदी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
जीतने के बाद वे मोदी को समर्थन देंगे। टिकट मिलने की पूरी संभवना थी, पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम समय पर उनका टिकट काटकर अभिनेत्री किरण खेर को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट थमा दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को उन्होंने अपने सेक्टर-9 स्थित कोठी पर अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में अलग पार्टी बनाने और उस पर चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है। यदि पार्टी बनाते हैं या निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा के कई बड़े नेता धवन के खेमे में जा सकते हैं।
वीरवर को पूरा दिन मंथन का दौर चलता रहा। अपने समर्थकों से अपने कोठी पर पूरा दिन शुक्रवार को होनेवाली बैठकों के बारे में चर्चा में व्यस्त रहे।