{"_id":"62c59303090922e67606b2cd8fc103e3","slug":"loksabha-election-nomination-form-will-be-fill-in-haryana-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आज से भरे जाएंगे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आज से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अधिसूचना शनिवार 15 मार्च को ही जारी होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक भरने का काम होगा। नामांकन पत्र 22 मार्च तक भरे जा सकेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी। 26 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्ह अलॉट होंगे। मतदान 10 अप्रैल को होगा।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च को रविवार और 17 मार्च को होली की छुट्टी है। इसलिए नामांकन पत्र भरने के लिए सिर्फ छह दिन ही बचे हैं।
उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ 25,000 हजार और अनुसूचित जाति, जनजाति के उम्मीदवार 12,500 रुपये सिक्योरिटी फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
नए वोट बनवाने के लिए 1.40 लाख आवेदन
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 12 मार्च तक नए वोट बनवाने के लिए 1,40,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदन पत्रों की जांच हो रही है।
जांच के बाद 22 मार्च तक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए जाएंगे। अब नए वोट बनाने का काम बंद हो गया है। प्रदेश में 69,129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 3200 अति संवेदनशील और 3100 संवेदनशील हैं। करीब 2,000 मतदान केंद्र आदर्श बनाए गए हैं।
विज्ञापन