{"_id":"047f6b6b00d660548a4f63ef69a99cd3","slug":"loksabha-election-name-of-bsp-candidate-from-punjab-announce","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से बसपा के बारह उम्मीदवारों का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से बसपा के बारह उम्मीदवारों का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर चुनाव में अकाली दल की बी-टीम कहलाने का दाग इस चुनाव में बसपा धोने की तैयारी में है।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब प्रभारी नरेंद्र कश्यप ने कहा कि विरोधी ऐसी गलत बातों का प्रचार करते हैं। लेकिन इस चुनाव में पार्टी इन आरोपों को तोड़ने की कोशिश करेगी।
बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बारह उम्मीदवारों का ऐलान किया है। संगरूर लोक सभा सीट पर भी फैसला जल्द हो जाएगा।
कश्यप ने बताया कि 16 अप्रैल को नवांशहर में पार्टी सुप्रीमो मायावती रैली करेंगी। जिसमें सारे पंजाब के उम्मीदवार और पांच लाख लोग जुटेंगे।
उन्होंने इस चुनाव में किसी पार्टी केसाथ समझौते की अटकलों पर विराम लगा दिया। साथ ही कहा कि बसपा ने सभी वर्र्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए दो जट्ट सिख, दो पिछड़ी जाति, एक सामान्य जाति, दो मजहबी सिख और पांच रविदासिया बिरादरी के उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
कश्यप ने कहा कि देश में मोदी-बनाम-राहुल का झूठा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन दोनों ही पार्टियां आरोपों से घिरी हैं।
इतने साल बाद भी पंजाब में बसपा का ज्यादा आधार न होने के सवाल पर वह बोले कि पंजाब को कुछ पार्टियों ने पैसे, शराब से जकड़ लिया है।
पार्टी इससे लड़ने की कोशिश कर रही है। आप पर निशाना साधते हुए वह बोले कि दिल्ली में लोगों ने आप को सब कुछ दिया। पर अब सब लोगों केसामने आ चुका है।
बसपा के उम्मीदवार
जालंधर - सुखविंदर कोटली
होशियारपुर - भगवान सिंह चौहान
आनंदपुर साहिब - केएस मक्खन
फिरोजपुर - रामकुमार प्रजापति
खडूर साहिब - सुच्चा सिंह मान
अमृतसर - प्रदीप सिंह वालिया
पटियाला - राम सिंह धीमान
फरीदकोट - संत राम मल्लिया
बठिंडा - कुलदीप सिंह
फतेहगढ़ साहिब - सर्वजीत सिंह खालसा
लुधियाना - नवजोत सिंह जरग
गुरदासपुर - सुखविंदर सिंह सुख