फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election: INLD may declare potential candidate from haryana

आज हो सकती है इनेलो के संभावित प्रत्याशियों की घोषणा

Tue, 11 Mar 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Mar 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
loksabha election: INLD may declare potential candidate from haryana

इनेलो नेता अभय चौटाला के भाजपा नेता मुखतार अब्बास नकवी और अध्यक्ष राजनाथ सिंह और उधर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौर के बाद भी हरियाणा में इनेलो का भाजपा से गठबंधन अभी तक नहीं हो सका।

विज्ञापन


हालांकि दोनों पार्टियों के बीच तालमेल बनाने के प्रयास सोमवार को भी जारी रहे। इसी के कारण इनेलो सोमवार को अपने उम्मीदवार घोषित नहीं सकी। अगर गठबंधन नहीं हुआ तो माना जा रहा है कि पार्टी मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


इस बीच, हजकां से गठबंधन कर चुकी भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। भाजपा के बारे में कहा जा रहा है कि पार्टी 11 मार्च को अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि उस दिन संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला होगा।

सार्वजनिक तौर पर इनेलो नेता अभय चौटाला कहते रहे हैं कि जब तक भाजपा के साथ हजकां का गठबंधन है, तब तक भाजपा से इनेलो का गठबंधन नहीं हो सकता। लेकिन वे भाजपा नेताओं के साथ बातचीत कर गठबंधन की संभावनाएं अभी तक तलाश रहे हैं।

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, भाजपा के शीर्षस्थ नेतृत्व के एक बड़ा तबका इनेलो से गठबंधन के पक्ष में है जबकि हजकां से भाजपा का गठबंधन करवाने वाली सुषमा स्वराज इनेलो के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं।

सोमवार शाम तक गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बातचीत जारी रही। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि 11 मार्च को शुभ दिन पर इनेलो अपने 10 उम्मीदवार घोषित कर देगा।

इनेलो के ये हैं संभावित उम्मीदवार
हिसार सीट से इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव और डबवाली के विधायक अजय चौटाला चुनाव लड़ते रहे हैं। वे जेल में हैं, इसलिए उनके बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला हिसार से ताल ठोकेंगे।

कुरुक्षेत्र से बलबीर सैनी, रोहतक से शमशेर खरकड़ा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से नांगल चौधरी के विधायक राव बहादुर सिंह, गुड़गांव से जाकिर हुसैन, सोनीपत से पदम दहिया, फरीदाबाद से एडवोकेट आरके आनंद का नाम तय माना जा रहा है।


सिरसा से डॉ. सीता राम, भागी राम, कालांवाली के अकाली विधायक चरणजीत सिंह और प्रो. वीरेंद्र बनियाला, करनाल से पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू और घरौंडा के विधायक नरेंद्र सांगवान में से कोई हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed