फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election, Haryana, Faridabad

फरीदाबाद : सांसद भड़ाना को इस बार तिहरी चुनौती

Tue, 01 Apr 2014 04:09 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Apr 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election, Haryana, Faridabad
एनसीआर की महत्वपूर्ण फरीदाबाद लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद अवतार भड़ाना तिकोने मुकाबले में फंस गए हैं। इस सीट पर भाजपा के कृष्ण पाल गुर्जर और इनेलो के आरके आनंद के अलावा भड़ाना को पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी से भी चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन


भड़ाना इस सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। वे लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें जिताने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जोरदार प्रयास करते हुए भड़ाना से नाराज स्थानीय नेताओं महेंद्र प्रताप सिंह, शारदा राठौर, करण सिंह दलाल, आनंद कौशिक को भी मना लिया है।
विज्ञापन


राजस्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विवेक प्रताप सिंह भी खुलकर भड़ाना के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हालांकि  महेंद्र प्रताप सिंह, शारदा राठौर और करण दलाल प्रचार में नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्‍ण लाल गुर्जर खास प्रतिद्वंदी हैं

Loksabha Election, Haryana, Faridabad
उधर, इस सीट पर जातीय समीकरण को भाजपा ने कृष्ण पाल गुर्जर को मैदान में उतार कर उलझा दिया है। कृष्णपाल और भड़ाना गुर्जर समुदाय से हैं और इस चुनाव में गुर्जर वोट बंटने के आसार बन गए हैं।

इस सीट पर जाट समुदाय के वोट सबसे ज्यादा करीब ढाई लाख हैं जबकि उनके बाद गुर्जर समुदाय के दो लाख से ज्यादा वोट हैं। दलित समुदाय के करीब साढ़े तीन लाख वोट हैं और यहां बसपा को हमेशा ही अच्छे वोट मिलते रहे हैं।

पंजाबी/अरोड़ा समुदाय के भी करीब सवा लाख वोट हैं। इनेलो ने पंजाबी समुदाय के आरके आनंद को उम्मीदवार बनाया है। पहली बार मैदान में आई आम आदमी पार्टी का भी इस सीट पर असर दिखाई दे रहा है।

नौ विधानसभा क्षेत्रों में इतने हैं वोटर्स

Loksabha Election, Haryana, Faridabad
क्षेत्र-----------------कुल वोट---------------पुरुष---------------महिला
हथीन---------------1,86,315------------1,02,275------------84,040        
होडल--------------1,61,765-------------88,947---------------72,818
पलवल-------------1,97,976------------1,08,541------------89,435
पृथला--------------1,64,303-------------90,163--------------74,140
फरीदाबाद एनआईटी--2,08,623-------------1,19,182------------89,441
बड़खल------------2,14,679-------------1,18,836------------95,843
बल्लभगढ़----------1,95,314-------------1,11,482------------83,832
फरीदाबाद----------1,91,246-------------1,05,319------------85,927
तिगांव-------------2,20,131-------------1,24,662-------------95,469
कुल--------------17,40,352------------9,69,407-------------7,70,945

यह है वोटरों का जातिगत समीकरण

Loksabha Election, Haryana, Faridabad
जाट---------------2,51,000
एससी बी----------2,42,000
गुर्जर--------------2,13,000
मेव---------------1,50,000
ब्राह्मण------------1,36,000
पंजाबी/अरोड़ा-------1,20,000
वैश्य--------------1,07,000
राजपूत-------------66,000
वाल्मीकि------------62,000

फरीदाबाद में वोटरों का जातिगत समीकरण

Loksabha Election, Haryana, Faridabad
अन्य जनरल---------49,000
अन्य बीसी----------46,000
अन्य एससी---------43,000
सैनी---------------32,000
सिख/जट सिख------29,000
नाई----------------37,000
कुम्हार-------------30,000
अहीर---------------28,000
जुलाहा--------------12,000
धानक---------------10,000
झींवर---------------9,000

फरीदाबाद सीट पर अब तक के चुनाव परिणाम

Loksabha Election, Haryana, Faridabad
2009
उम्मीदवार---------------पार्टी---------------वोट (फीसदी)
अवतार भड़ाना-----------कांग्रेस---------------41.26
राम चंद्र बैंदा-----------भाजपा+इनेलो-----------30.35

2004
अवतार भड़ाना---------------कांग्रेस---------------42.30
मोहम्मद इलियास------------इनेलो---------------2431

1999
रामचंद्र बैंदा---------------भाजपा+इनेलो---------------49.34
जाकिर हुसैन---------------कांग्रेस---------------44.75

अब तक के लोकसभा चुनाव परिणाम

Loksabha Election, Haryana, Faridabad
1998
रामचंद्र बैंदा---------------भाजपा+हविपा---------------33.81
खर्शीद अहमद--------------कांग्रेस--------------------32.10

1996

रामचंद्र बैंदा---------------भाजपा+हविपा------------35.76
अवतार भड़ाना---------------कांग्रेस---------------28.23

1991

अवतार भड़ाना---------------कांग्रेस-----------------38.84
खुर्शीद अहमद---------------जनता दल---------------31.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed