{"_id":"1078d7001c2a39fca531aaa680415d85","slug":"loksabha-election-chandigarh-bjp-may-be-announcement-of-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा आज कर सकती है चंडीगढ़ से उम्मीदवार की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा आज कर सकती है चंडीगढ़ से उम्मीदवार की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Mar 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज चंडीगढ़ से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन
टिकट तो केवल एक को ही मिलेगा, लेकिन उम्मीद तीनों दावेदारों की पक्की है। हर नेता अपने-अपने समर्थकों से यही कह रहा है कि उनकी टिकट फाइनल है।
वहीं सूत्रों से पता चला है कि तीन में से दो दावेदारों ने तो अपने समर्थकों से इतना तक कह रखा है कि टिकट पक्की है, बस उनके चंडीगढ़ आने के लिए स्वागत की तैयारियां करो।
इस बार टिकट के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन लाइन में हैं।
तीनों ही नेता इस समय अपने समर्थकों के साथ कई दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं। इससे पहले वीरवार को भी दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। बैठक में चंडीगढ़ पर चर्चा नहीं हो सकी, लेकिन पूरा दिन हाल जानने के लिए नेताओं के फोन बजते रहे।
विज्ञापन
सभी कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए तैयार थे, लेकिन चंडीगढ़ टिकट की घोषणा ही नहीं हो सकी।