फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loksabha election and punjab campaigning

केजरीवाल समेत बड़े नेता 11 से पंजाब में डालेंगे डेरा

Tue, 08 Apr 2014 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
loksabha election and punjab campaigning

11 से 13 अप्रैल तक पंजाब में में वह पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। यह जानकारी पार्टी के सूबा कनवीनर सुमेल सिंह सिद्धू ने दी। 11 को वह अमृतसर में रोड शो करने के बाद गुरदासपुर हलके के बटाला में रोड शो के लिए जाएंगे। केजरीवाल रात को जालंधर में रुकेंगे और 12 अप्रैल को सुबह जालंधर में रोड शो के बाद दोपहर में लुधियाना में उनका रोड शो होगा। 12 की रात वह लुधियाना में ही रुकेंगे और 13 अप्रैल को संगरूर हलके में चार जगह - अहमदगढ़, मालेरकोटला, संगरूर और सुनाम में रोड शो करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। इस दौरान साथ लगते हलकों में भी कुछ देर का प्रोग्राम हो सकता है।

विज्ञापन

दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद मुहिम का आगाज

loksabha election and punjab campaigning

केजरीवाल 11 अप्रैल को अमृतसर पहुंचेंगे। वह दोपहर एक बजे दरबार साहिब में माथा टेकेंगे, उसके बाद चुनावी मुहिम का आगाज करेंगे। रोड शो के दौरान चंडीगढ़ से पार्टी उम्मीदवार और बॉलीवुड अदाकारा गुल पनाग भी उनके साथ रहेंगी। दस को अपना चुनाव निपटने के बाद भी गुल पंजाब में प्रचार के लिए जाएंगी। वहीं, पार्टी के अन्य नेता कुमार विश्वास, मनीष सिसोदिया, रब्बी शेरगिल आदि केभी पंजाब दौरे की संभावना है। आखिरी हफ्ते में केजरीवाल का एक और दौरा भी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया-राहुल आ सकते हैं पंजाब

loksabha election and punjab campaigning

कांग्रेस फिलहाल दस अप्रैल के चुनाव में व्यस्त है। पार्टी नेताओं के पंजाब दौरे के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। पर माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही पार्टी के स्टार कैंपेनर होंगे। राहुल, यूथ कांग्रेसियों के हलके में रैली करेंगे। जबकि, सोनिया दूसरे हलकों में रैली करेंगी। इनके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा भी विभिन्न हलकों में रैलियां करेंगे।

विज्ञापन

मायावती 16 को करेंगी रैली

loksabha election and punjab campaigning

बसपा की सुप्रीमो और स्टैर कैंपेनर मायावती पंजाब के उम्मीदवारों की मदद के लिए आएंगी। मायावती 16 अप्रैल को नवांशहर में रैली को संबोधित करेंगी। जिसमें सभी उम्मीदवार मौजूद रहेंगी। रैली में पूरे राज्य से बसपा वर्कर शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed