लोकसभा 2019: राजा वड़िंग के खिलाफ चुनाव आयोग से सुखपाल खैरा ने की शिकायत, यह है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा लोकसभा सीट से पीडीए के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है और उनकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को भेजी शिकायत में खैरा ने कहा है कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक और बठिंडा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजा वड़िंग की ओर से खुलेआम चुनाव प्रक्रिया को दूषित किया जा रहा है।
खैरा ने शिकायत में कहा है कि 26 अप्रैल को आम आदमी पार्टी से संबंधित वर्कर टिंकू मदान निवासी वार्ड नंबर 11 बुडलाढा, को कांग्रेस प्रत्याशी राजा वड़िंग भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसी वर्करों के सामने 50 हजार रुपये कैश देकर कांग्रेस में आने के लिए मजबूर किया। खैरा ने इस पूरी घटना का वीडियो लिंक जोड़ते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
साथ ही खैरा ने एक अन्य वीडियो लिंक जोड़ते हुए चुनाव आयोग को बताया कि दूसरे वीडियो में राजा वड़िंग यह भी कह रहे हैं कि यह पैसा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से भेजा गया तोहफा है।
खैरा ने कहा कि टिंकू ने भी यह माना है कि उससे कहा गया कि - रख लो कैप्टन साहब का तोहफा है और राजा वड़िंग ने यह भी कहा कि- रख लै रख लै घर आई लक्ष्मी वापस नहीं करते। इसके बाद वीडियो में टिंकू की मां यह कहती दिखाई देती हैं कि वे बिकाऊ नहीं है और उन्हें दी जा रही रिश्वत से वह चुप नहीं हो जाएंगे।