फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2019, INLD Supremo OP Chautala Working for New Power to Party

लोकसभा चुनाव: दोफाड़ हुए संगठन में नई जान डालने में जुटे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

Thu, 22 Nov 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Nov 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019, INLD Supremo OP Chautala Working for New Power to Party
Om Prakash Chautala
इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के साथ परिवार में दोफाड़ के बाद संगठन को नए सिरे से चुस्त दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। अजय चौटाला और उनके दोनों बेटों को पार्टी से निष्कासित करने के बाद संगठन में चले इस्तीफों के दौर से खाली हुए पदों पर भी नियुक्तियां कर दी गई हैं। जींद पर ओपी ने विशेष फोकस रखा है। महिला प्रकोष्ठ की राज्य संयोजक का जिम्मा जींद की सुमित्रा देवी को सौंपा गया है।
विज्ञापन


चौटाला ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त बीरबल दास डालिया (बीडी डालिया) को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पार्टी सुप्रीमो की सलाह पर राज्य कार्यकारिणी में भी नियुक्तियां की हैं। रामफल कुंडू को जींद, राव होशियार सिंह को महेंद्रगढ़, कर्मवीर राठी को झज्जर जिले की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


इंद्रजीत दहिया सोनीपत जिले के प्रधान होंगे और सुरेंद्र छिकारा कार्यकारी प्रधान की भूमिका निभाएंगे। अशोक अरोड़ा ने युवा कार्यकारिणी को भी विस्तार दिया है, जिसमें जस्सी पेटवाड़ को युवा प्रकोष्ठ का संयोजक और सौरव फरमाणा को युवा प्रदेश महासचिव बनाया है। जिला युवा प्रधानों की भी सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलबीर काला खैरा को अंबाला, गुरजिंद्र सिंह को यमुनानगर, सुरजीत सिंह करनाल, नवीन नैन पानीपत, अनिल गुज्जर कैथल, कुणाल गहलावत सोनीपत, अनुराग खटकड़ जींद, नीतिन जांगू दादरी, मनोज यादव भिवानी, सतपाल सिंह सिंधू फतेहाबाद, धर्मवीर नैन सिरसा, सतीश यादव गुरुग्राम, सतेंद्र पाल जाखड़ पलवल, अजय भड़ाना फरीदाबाद, मोहित चत्तर सिंह झज्जर, राजेंद्र राणा उर्फ राजू मौली को पंचकूला और जयप्रकाश भाली को रोहतक को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed