{"_id":"5cc47ae2bdec22072841f22e","slug":"loksabha-election-2019-dushyant-chautala-complains-to-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम में चप्पल के सामने जूते का निशान, दुष्यंत ने चुनाव आयोग से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम में चप्पल के सामने जूते का निशान, दुष्यंत ने चुनाव आयोग से की शिकायत
Sun, 28 Apr 2019 12:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में जेजेपी प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के सामने जूते का निशान देने पर दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। दुष्यंत ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी के माध्यम से भाजपा जेजेपी के खिलाफ साजिश रच रही है। भाजपा प्रदेश में जेजेपी की लोकप्रियता से इस कदर खौजफदा है कि ईवीएम से भी जेजेपी के खिलाफ साजिशें रच रही है।
विज्ञापन
दुष्यंत ने कहा कि ईवीएम में उनका नाम और चुनाव निशान आठवें नंबर पर अंकित है। दूसरी मशीन में निर्दलीय प्रत्याशी साहिल का 24वें नंबर पर नाम व निशान अंकित है, जिसको चुनाव निशान जूता आवंटित किया गया है। चप्पल और जूते का चुनाव निशान न केवल एक दूसरे के आमने-सामने हैं, बल्कि अलग-अलग मशीन में एक ही स्थान पर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में क्षेत्र की भोली भाली ग्रामीण जनता के भ्रमित होने की संभावना बनी रहती है। इसी संबंध में दुष्यंत ने चुनाव आयोग को लिखित में शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिसार के मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए ही ईवीएम में जेजेपी के चुनाव निशान के स्थान पर ही दूसरी मशीन में जूता चुनाव निशान अंकित है। ऐसा जेजेपी के मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन