फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Speculative Market, Chandigarh, Kiran Kher, Pawan Bansal

सट्टा बाजार में बंसल-किरण में कांटे की टक्कर

Tue, 08 Apr 2014 09:31 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Speculative Market, Chandigarh, Kiran Kher, Pawan Bansal
शहर में राजनीति का सट्टा बाजार खूब गरमा रहा है। बाजार में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर है। बुकियों के पास सबसे ज्यादा बुकिंग कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल, भाजपा उम्मीदवार किरण खेर और आप की उम्मीदवार गुल पनाग के लिए आ रही है।
विज्ञापन


हालांकि, सट्टा बाजार में गुल पनाग रविवार दोपहर तक सबसे आगे चल रही थी। लेकिन, सोमवार को कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आमने-सामने आकर खड़े हो गए। इन दोनों में मात्र दो पैसे का अंतर हैं। लोकल सीट के अलावा प्रधानमंत्री पद के लिए भी बुकी सट्टा लगा रहे हैं। इसमें मोदी सरकार के नाम पर खूब दांव खेले जा रहे है।
विज्ञापन


सट्टा बाजार की माने तो अभी तक शहर में 30 से 35 करोड़ रुपये लग चुके हैं। जिसमें से 22 करोड़ की राशि कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय उम्मीदवार पर लगी है। मतदान के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार की धार को देखते हुए सट्टा बाजार की चाल भी ऊपर नीचे हो सकती है। मई में परिणाम आने के बाद रेट के अनुसार बाजार की ओर से भुगतान किया जाएगा। उधर पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम अलग-अलग तरीकों से पता लगाने में जुटी हुई है कि चुनावी सट्टा कहां पर लगाया जा रहा है।

सट्टा बाजार में मोदी का बोलबाला
सट्टा बाजार की माने तो प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी का नाम सबसे आगे चल रहा है, जबकि आप पार्टी के संयोजक केजरीवाल की हालत काफी पतली है।

सट्टेबाजों के अनुसार, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर एक रुपये के पीछे 55 पैसे दिए जा रहे हैं, जबकि कांग्रेस के राहुल गांधी पर एक रुपये के साथ 90 पैसे दिए जा रहे हैं और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पर एक रुपये के साथ एक रुपये दस पैसे दिए जा रहे हैं।

ये हैं उम्मीदवारों का रेट

कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल पर सट्टे बाजार में एक रुपये के पीछे 55 पैसे दिए जा रहे हैं, जबकि भाजपा की किरण के लिए एक रुपये के पीछे 57 पैसे दिए जा रहे हैं। जबकि आप पार्टी की उम्मीदवार गुल पनाग के लिए एक रुपये के पीछे 68 पैसे  दिए जा रहे हैं। जबकि बसपा उम्मीदवार जन्नत जहां के लिए एक रुपये के साथ एक रुपये दस पैसा दिया जा रहा है।

पंजाब की सीटों पर भी लग रहा है सट्टा
पंजाब और हरियाणा की सीटों के लिए भी सट्टा शहर के बुकियों के माध्यम से लग रहा है। शहर में पंजाब की लुधियाना सीट के लिए जमकर सट्टा लग रहा है। पंजाब की सबसे हॉट सीट मानी जा रही अमृतसर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली से आगे चल रहे हैं।


पिछले एक माह से सार्वजनिक स्थल पर सट्टा खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ी हुई है, लेकिन लोकसभा सीट पर लग रहे सट्टे की पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। नाकाबंदी के दौरान वाहन भी चेक किए जा रहे हैं। ब्लैकमनी पर नजर रखी जा रही है।
डॉ. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed