{"_id":"27445865d12c98714785f25375be62f9","slug":"loksabha-election-2014-punjab-haryana-dera-sacha-sauda-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा पर टिकीं हैं सभी दलों की नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा पर टिकीं हैं सभी दलों की नजरें
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Apr 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और पंजाब में चाहे लोकसभा चुनाव हों या विधानसभा चुनाव, प्रत्याशियों की निगाह सिरसा के डेरा सच्चा सौदा पर टिक जाती हैं। आमतौर पर डेरा प्रेमी उसी पार्टी या नेता को वोट देते हैं जिन्हें डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का आशीर्वाद मिलता है।
पहले पहल तो डेरे की और से खुला ऐलान किया जाता था कि फलां पार्टी या प्रत्याशी को वोट दिया जाए, लेकिन बीते कुछ समय से डेरे ने ऐसे खुले ऐलान से परहेज करना शुरू कर दिया है। अंदर-अंदर ही अपना संदेश डेरा अनुयायियों की राजनीतिक विंग अपने गुरु का ‘संदेश’ पहुंचा देते हैं।
डेरा सूत्रों के मुताबिक, इस बार हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई, सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, कुरुक्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार नवीन जिंदल और पंजाब के संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद विजयइंद्र सिंगला पिछले सात दिन के दौरान डेरा प्रमुख का आशीर्वाद ले जा चुके हैं जबकि कुछ अन्य नेता भी जल्दी ही आशीर्वाद लेने पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
डेरे का है अपना राजनीतिक विंग
डेरा सच्चा सौदा द्वारा अपना राजनीतिक विंग भी बनाया हुआ है, जिसका कामकाज सात सदस्य संभालते हैं। विंग के सदस्य राकेश इंसां ने अमर उजाला को बताया कि विंग ने अपने डेरा प्रेमियों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।
तीन दिन पहले उन्होंने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। खंड स्तर पर बैठकें कर फीडबैक ली जा रही है। उसके बाद जिला स्तर पर बैठकें होंगी। अंत में विंग के सातों सदस्य बैठक कर डेरा प्रमुख से पूछेंगे कि किस उम्मीदवार या किस पार्टी को समर्थन करना है।
हरियाणा में असर डालेंगे 15 लाख वोटर
वैसे तो डेरा प्रेमियों का असर पंजाब के मालवा क्षेत्र, हरियाणा के दस जिलों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में काफी है। हरियाणा में डेरा प्रेमियों की करीब 15 लाख वोट हैं।
सबसे ज्यादा सिरसा लोकसभा क्षेत्र में करीब तीन लाख वोटर हैं। हिसार लोकसभा क्षेत्र में पौने तीन लाख, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर डेढ़ लाख, फरीदाबाद और गुड़गांव में करीब सवा-सवा लाख वोटर हैं। कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल लोकसभा क्षेत्रों पर काफी तादाद में वोटर हैं।
हरियाणा सरकार ने डेरा प्रमुख को दी है जेड प्लस सुरक्षा
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला जहां हाईकोर्ट में है, वहीं इस विवाद ने उन्हें चरमपंथियों के निशाने पर भी ला दिया है।
इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने डेरा प्रमुख को जेड प्लस सुरक्षा अपने खर्च पर दे रखी है। तब से ही डेरे द्वारा किसी भी दल को खुला समर्थन देने की घोषणा नहीं की जा रही।
हम अपने प्रेमियों के साथ बैठक कर रहे हैं। उनसे पूछ रहे हैं कि कौन सा उम्मीदवार बढ़िया है। अगर प्रेमियों को दिक्कत आए तो कौन सा व्यक्ति सांसद बनने के बाद हल करवा सकता है। अगले दो दिन-तीन तक राजनीतिक विंग फैसला करेगी किसे समर्थन देना है।
राकेश इंसां, सदस्य, साध-संगत राजनीतिक विंग, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा