फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Punjab, Election Candidates, Election Campaign

सारथी बन प्रचार में जुटी प्रत्याशियों की पत्नियां

Sun, 06 Apr 2014 12:13 PM IST
सुशील कुमार/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
सुशील कुमार/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर) Updated Sun, 06 Apr 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Punjab, Election Candidates, Election Campaign
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में प्रत्याशियों की पत्नियां भी पीछे नहीं हैं और उन्होंने प्रचार की कमान संभालते हुए क्षेत्र में डेरे डाल लिए हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की पत्नियां, ग्रामीण और शहरी इलाकों की गली गली खाक छानकर अपने पतियों की जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

दरअसल, प्रत्याशियों की सारथी बनी उनकी पत्नियों की नजर संगरूर सीट की करीब सात लाख महिला मतदाताओं पर है। लिहाजा वे प्रचार के दौरान महिलाओं के मुद्दों पर ज्यादा तवज्जो दे रही हैं। अकाली भाजपा, कांग्रेस और आप के प्रत्याशियों की पत्नियों को सियासी अनुभव है।
विज्ञापन

14 घंटे प्रचार करती हैं 70 वर्षीय हरजीत कौर ढींढसा

Loksabha Election 2014, Punjab, Election Candidates, Election Campaign
अकाली भाजपा के प्रत्याशी सुखदेव सिंह ढींढसा की पत्नी बीबी हरजीत कौर ढींढसा 70 वर्ष से भी ज्यादा आयु होने के बावजूद रोजाना करीब 14 घंटे प्रचार कर रही हैं। अपने अभियान के दौरान वे महिलाओं के रसोई बजट की बात कर रही हैं।

केंद्र पर निशाना साधते वह कहती हैं कि गैस सिलेंडर से लेकर दालें, चीनी समेत तमाम खाद्य पदार्थों के दाम केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ही बढ़ाए हैं और इसी कारण हर महिला की रसोई के बजट का संतुलन बिगड़ रहा है।

बुजुर्ग होने के बावजूद हमेशा जोश में दिखाई देने वाली बीबी ढींढसा की ठेठ पंजाबी भी महिलाओं में खासी लोकप्रिय हो रही है। उन्हें सियासी माहौल का लंबा अनुभव है।   

पति के विकास कार्यों का ब्यौरा देती हैं दीपा सिंगला

Loksabha Election 2014, Punjab, Election Candidates, Election Campaign
कांग्रेस के प्रत्याशी विजयइंदर सिंगला की पत्नी दीपा सिंगला भी अपने पति की जीत को लिए दिन रात एक किए हुए हैं। वे अपने पति द्वारा करवाए विकास कार्यों के आधार पर मतदाताओं से वोट मांग रही हैं।

साथ कांग्रेस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए उठाए ठोस कदमों की चर्चा भी कर रही हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा लोगों पर किए जा रहे अत्याचार, वादा खिलाफी समेत अन्य मुद्दे लोगों के सामने जोरदार ढंग से उठा रही हैं।

हालांकि वे बड़ी रैलियों में बोलने से किनारा कर लेती हैं। दीपा पिछले लोकसभा चुनाव में भी सिंगला का प्रचार कर चुकी हैं।
विज्ञापन

बरनाला पर है मिसेज मान का फोकस

Loksabha Election 2014, Punjab, Election Candidates, Election Campaign
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर (बलवंत सिंह रामूवालिया की भतीजी) भी अपने पति के प्रचार में पीछे नहीं हैं। इन दिनों में बरनाला पर ज्यादा फोकस किए हुए हैं।

अपने पति की तरह वे कॉमेडी का तड़का तो नहीं लगाती लेकिन उनका बात कहने का अंदाज लोगों को प्रभावित कर रहा है। प्रचार करते हुए वे कहती हैं कि देश को केवल आम आदमी पार्टी ही बचा सकती है।

बाकी सभी दलों ने देश को बर्बादी की तरफ धकेला है। लहरागागा के विधानसभा चुनाव में भी वे अपने पति के लिए प्रचार कर चुकी हैं।

इसके अलावा ढींढसा की बहू गगनदीप कौर ढींढसा व उनकी बेटी, सांसद सिंगला की माता व बहन और भगवंत मान की मां भी प्रचार में दिन रात जोर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed