{"_id":"fb8c00ec9ab7ee92d7faf2f39027e45f","slug":"loksabha-election-2014-politics-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग गुरु के इन 3 सियासी तीरों ने गरमा दी सियासत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग गुरु के इन 3 सियासी तीरों ने गरमा दी सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 03 Apr 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव सेक्टर-12 ए निवासी अपने अनुयायी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सोनिया गांधी और केजरीवाल पर भी निशाना साधा।
गांधी परिवार ने पिछले 67 वर्षों में देश की हालत खराब कर दी है। देश की अर्थव्यवस्था बदहाली के कगार पर है, इसलिए इस बार जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी और यह भी साफ है कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ जितनी भी विरोधी ताकतें खड़ी होंगी, मोदी उतने ही सशक्त होंगे।
योग गुरु के सियासी तीर
(1) कांग्रेस के बड़े नेता भी डर रहे हैं चुनाव लड़ने से
बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस के अंदर भगदड़ की स्थिति बनी हुई है और बड़े नेता कहे जाने वाले भी चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस की सीटों पर सांठगांठ के सवाल पर रामदेव ने कहा कि कांग्रेसी इतने डिप्रेशन में हैं कि वे कुछ भी आरोप लगा सकते हैं। एक सवाल के जवाब में मोदी ने मेरठ का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अगर भाजपा के किसी प्रत्याशी से नाखुश भी है, फिर भी मोदी को ही वोट देगी।
विज्ञापन
(2) ‘आप’ की घटी साख, एक फीसदी पर आई
आम आदमी पार्टी के बारे में बाबा रामदेव ने कहा कि इस पार्टी की साख में अप्रत्याशित कमी आई है और घटकर अब एक फीसदी तक रह गई है। वहीं, जसवंत सिंह को भाजपा से टिकट नहीं दिए जाने के बाबत पूछे गए सवाल को टाल गए और कार में बैठकर मोहाली के लिए रवाना हो गए।
(3) थप्पड़ का समर्थन नहीं, पर शायद यह गुबार है
बाबा रामदेव ने कहा कि जनसभा या जुलूस में थप्पड़ या किसी और किसी तरीके से वार करना गलत है। वह इसका समर्थन नहीं करते, लेकिन पिछली सरकारों ने जैसा किया है, शायद उसी के गुबार के तौर पर ऐसे हालात बने हैं।