{"_id":"4ea7f644df6de1f44fa875fd6d060ebf","slug":"loksabha-election-2014-political-speech-politicians","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो जी, ये रहा प्रत्याशियों के भाषण का पोस्टमार्टम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो जी, ये रहा प्रत्याशियों के भाषण का पोस्टमार्टम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद शहर में सभी राजनीतिक दलों ने कई जनसभाएं की। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ साथ कई और नेताओं ने भी भाषण दिए। लेकिन भाषणों में शहर के मुद्दे कम और विपक्ष पर वार ज्यादा रहा।
विज्ञापन
भाजपा के लिए रेलगेट मुद्दा अहम रहा तो कांग्रेस के लिए बाहरी उम्मीदवार। जितनी भी जनसभाएं आयोजित हुई सभी में एक ही तरह के भाषण हुए। शहर के बड़े मुद्दों को किसी ने ढंग से नहीं छुआ।
विज्ञापन
अगर कहीं मुद्दों का उल्लेख हुआ भी तो वह विभिन्न संगठनों की ओर से बुलाए गए कार्यक्रमों में। इस बार कई संगठनों ने सभी उम्मीदवारों को बुलाया था।
व्यापारियों से लेकर उद्योगपतियों ने अपने मुद्दे इन नेताओं के सामने रखे और उनसे जवाब मांगे। इससे पहले के चुनावों में ऐसा नहीं हुआ था जब एक ही मंच पर सभी उम्मीदवार अलग अलग मुद्दों पर बोले हों।
विज्ञापन
कांग्रेस ने जहां भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर और आप की उम्मीदवार गुल पनाग को बाहरी करार देते हुए लोगों से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को वापस मुंबई भेजने की बात हर भाषण में कही, वहीं भाजपा ने कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल पर हर भाषण में निशान साधा।
खेर ने जहां भी भाषण दिया, रेल घूस कांड का हवाला दिया। यह भी कहा कि पिछले 15 सालों से बंसल ने कुछ नहीं किया। आप प्रत्याशी गुल पनाग और बसपा उम्मीदवार जन्नत जहां ने भी अपने भाषणों में बंसल पर ही निशाना किया।