फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Kiran Kher, Anil Kapoor, Chandigarh, BJP

'मैं सिर्फ फिल्मों में राजनीति करता हूं'

Sun, 06 Apr 2014 04:40 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Apr 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Kiran Kher, Anil Kapoor, Chandigarh, BJP
जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आज भाजपा की चुनाव प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में प्रचार करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। प्रचार के तहत अनिल कपूर ने सेक्टर 37 स्थित पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
विज्ञापन


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अनिल कपूर ने कहा कि जब मैं किसी को अपना समर्थन देता हूं तो किसी से डरता नहीं हूं। किरण खेर से मेरे अच्छे रिलेशन हैं। मैं उन्हें 30 साल से जानता हूं। मैं उनके लिए एक छोटे भाई की तरह हूं। किरण दिल की बहुत साफ हैं। वे वहीं बात कहती हैं, जो उनके दिल में होती है। वे और राजनेताओं की तरह नहीं हैं, जो दिल में कुछ और जुबां पर कुछ लिए घूमते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किरण एक आदर्श इंसान हैं और उन्हें जनता का स्पोर्ट जरूर मिलेगा। वे इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत जरूर हासिल करेंगी।

अनिल कपूर ने कहा कि मेरे इस तरह चुनाव प्रचार करने आने का मतलब यह नहीं कि मैं बीजेपी का समर्थन करता हूं। मैं सिर्फ किरण के लिए आया हूं। मेरा राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है। मैं राजनीति सिर्फ फिल्मों में करता हूं। मैंने नायक और लोफर में एक राजनेता की भूमिका निभाई है, जो सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, मैं अटल बिहारी वाजपेयी का भक्त हूं। मैं उन्हें सुनता था। आज से 45 साल पहले जब मैं जम्मू में रहता था, तब से उन्हें सुन रहा था। आज भी उनकी आवाज, उनके विचार मेरे कानों में गूंजते हैं। अनिल कपूर सेक्टर 9 में पूर्व सांसद हरमोहन धवन के घर पर एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed