फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014 in Chandigarh

लोकसभा चुनावः चंडीगढ़ में ऐसी हैं तैयारियां

Tue, 08 Apr 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Apr 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014 in Chandigarh
चंडीगढ़ में 10 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2014 के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


शहर में 10 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के बाद सभी 519 मतदान केंद्रों की ईवीएम सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (सीसीईटी) में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जाएंगी।

सीसीईटी में 35 दिन बाद 16 मई को ईवीएम खुलेंगी। पहली बार शहर में मतों की गिनती के लिए एक ही केंद्र बनाया गया है।

अभी तक लोकसभा चुनाव में सीसीईटी के अलावा सेक्टर-11, 42 और 46 के सरकारी कालेजों में मतगणना केंद्र बनाए जाते थे। हलांकि, इस साल शहर में मतदाताओं की संख्या बढ़ने से चुनाव विभाग ने सेक्टर-20 के गवर्नमेंट कालेज ऑफ एजुकेशन में भी मतगणना केंद्र बनाने की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन


लेकिन, चुनाव आयोग ने इसकी मंजूरी नहीं दी। सीसीईटी में 38 राउंड की काउंटिंग होगी। चंडीगढ़ के ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल अफसर तिलक राज ने इसकी पुष्टि की।

...तो एक ईवीएम में होगा एक ही उम्मीदवार का नाम
इस बार चंडीगढ़ से 17 उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इक ईवीएम में 16 ही बटन होते हैं। इस साल एक बटन ईवीएम में नोटा का भी होगा।

ऐसे में जहां 16 उम्मीदवारों के नाम एक ईवीएम में होंगे, वहीं दूसरी ईवीएम में सिर्फ एक ही उम्मीदवार का नाम होगा। दूसरी ईवीएम में नोटा का बटन भी होटा।

चुनाव विभाग को इस बार अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था करनी पड़ी क्योंकि पिछले लोक सभा चुनाव में 14 उम्मीदवार के चुनाव मैदान में होने से एक ही ईवीएम की जरूरत पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार चुनाव विभाग को 1038 ईवीएम की व्यवस्था करनी पड़ी है। हर मतदान केंद्र में दो बैलेट यूनिट और एक कंट्रोल यूनिट होगी।

कल दी जाएगी ईवीएम
सीसीईटी में बुधवार को सुबह से 9 एआरओ की ओर से अपने अपने मतदान केंद्र के अधीन आने प्रिसाइडिंग अफसर को ईवीएम दी जाएगी। अभी ईवीएम सीसीईटी के स्ट्रांग रूम में रखी गई है।

प्रिसाइडिंग अफसर को ईवीएम लेकर सीधा अपने मतदान केंद्र में जाना होगा और वहां सारी व्यवस्था करनी होगी। रात में भी उन्हें वहीं रहना होगा। चुनाव विभाग ने इस बार महिला कर्मचारियों को प्रिसाइडिंग अफसर नियुक्त नहीं किया है।

वोटिंग के दिन ओपीडी रहेगी बंद
वोटिंग के दिन 10 अप्रैल को पीजीआई, जीएमसीएच 32 और जीएमएसएच की ओपीडी बंद रहेगी। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। यह फैसला वोटिंग बढ़ाने के लिए लिया गया है।

दुकानें, कामर्शियल स्थान रखेंगे बंद
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने सभी ट्रेडर्स से चुनाव के दिन अपनी शक्ति दिखाने की अपील की है। इसके लिए सभी व्यापारियों को दस अप्रैल को कामर्शियल स्थानों को बंद रखने के लिए कहा गया है।

इस संदर्भ में चंडीगढ़ व्यापार मंडल की बैठक शहर के नए लेबर कमिश्नर अजय पाल डुड्डी के साथ हुई।  नए कमिश्नर के संग लेबर इंस्पेक्टर एसएस वाधवा, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह, चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा, पैटर्न पुरुषोेत्तम महाजन, महासचिव अनिल वोहरा, एमसी कार्डिनेशन के महासचिव सुभाष नारंग मौजूद रहे।


इसी बैठक में व्यापारियों ने कहा कि व्यापारियों को लेट नाइट तक दुकानों को खोलने की छूट होनी चाहिए। सीबीएम के महासचिव अनिल वोहरा ने कहा कि इलेक्शन वाले दिन पूरी तरह से दुकाने बंद करें और वोट डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed