फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, haryana, voters, voting, election deptt

पूरी हो गई 10 अप्रैल के मतदान की तैयारियां, पढ़िए

Sun, 06 Apr 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Apr 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, haryana, voters, voting, election deptt
फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित होने के बावजूद 10 अप्रैल को मतदान वाले दिन मृतकों के नाम वोटर सूची से हटा दिए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हालांकि 22 मार्च को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। इसके बावजूद कुछ मतदाता अपने स्थान से कहीं चले जाते हैं। कुछ वोटरों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन


इसका पता तब पता चलता है जब जिला चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ से घर-घर हर वोटर की फोटोयुक्त स्लिप देने के लिए सरकारी कर्मचारी पहुंचता है। इस फोटोयुक्त स्लिप देने के दो फायदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला फायदा वोटर को फोटोयुक्त स्लिप मिल जाती है। जिसे वह मतदान केंद्र पर ले जाकर पीठासीन अधिकारी को दिखा सकता है। दूसरा फायदा उस वोटर के बारे में पता चल जाता है कि वोटर घर पर है या नहीं? स्थान छोड़कर कहीं और तो नहीं चले गए।

इसके अलावा किसी वोटर की मृत्यु तो नहीं हो गई? यह सूची कर्मचारी तैयार कर लेता है। जिला चुनाव अधिकारी यह सूची संबंधित पीठासीन अधिकारी को मतदान वाले दिन उपलब्ध कराएंगे। पीठासीन अधिकारी पोलिंग एजेंटों को उन वोटरों के नाम पढ़कर सुनाएंगे जिनकी सूची उस दिन मिलेगी।

अगर स्थान छोड़ चुके या गैरहाजिर रहे वोटरों में से कोई व्यक्ति वोट डालने आएगा तो उसकी फोटो ली जाएगी, उसका अंगूठा निशान लिया जाएगा, चाहे उसे हस्ताक्षर करने भी आते हों।

मतदान की तैयारियां पूरी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने कहा कि 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। प्रदेश में समाज विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं और अंतरजिला सीमाओं पर नाके लगाए जाएंगे।

उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को अंतरराज्यीय सीमाओं का निरीक्षण करने को कहा गया है। केंद्रीय सशस्त्र बलों की कंपनियां फ्लैग मार्च कर रही हैं। चुनाव प्रक्रिया में स्टिल कैमरे, वीडियो कैमरे और वेब कास्टिंग का भी प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम 48 घंटों के दौरान प्रत्याशियों द्वारा कोई चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा।

मतदाताओं को प्रभावित करने वाले व्यक्तियाें पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित क्षेत्रों में फलाइंग स्क्वायड गश्त करेंगे। जरूरत पड़ने पर ये दस्ते छापे भी मारेंगे। एग्जिट और ओपिनियन पोल के परिणाम के प्रकाशन और प्रसारण पर भी पाबंदी लगा दी है।


एग्जिट पोल के परिणाम के प्रसारण व प्रकाशन पर 7 अप्रैल सुबह सात बजे से 12 मई 6:30 बजे तक पाबंदी रहेगी। मतदान प्रक्रिया समाप्ति के 48 घंटे पहले से ओपिनियन पोल के परिणाम के प्रकाशन व प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed