फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loksabha Election 2014, Haryana, Naveen Jindal, Raveena Tondon

जिंदल मेरा भाई, उसके लिए मैं मुंबई से आई: रवीना

Tue, 08 Apr 2014 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद Updated Tue, 08 Apr 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2014, Haryana, Naveen Jindal, Raveena Tondon
अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में रोड शो किया और जिंदल के लिए वोट मांगे। रवीना ने कहा कि देश को नवीन जिंदल जैसे देशभक्त की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन


घर-घर तिरंगा पहुंचाने वाले देशभक्त जिंदल उनके भाई के समान हैं। उनमें गजब का समाज सेवा का जज्बा है, इसीलिए वह मुंबई से उनके यहां पर उनके लिए वोट मांगने आई हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के पिपली से न्यू कॉलोनी तक रोड शो के दौरान उमड़े जन सैलाब का जिंदल ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जिंदल ने खाद्य सुरक्षा कानून का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनके सामने भोजन की थाली आती है तब वह इस सुकून से भोजन करते हैं कि आज देश में कोई भूखा नहीं सो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदल की पत्नी शालू जिंदल ने कहा कि हर देशवासी को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने का नवीन को जाता है। रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने जिंदल का स्वागत किया। रवीना टंडन, शालू जिंदल ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

श्रद्धानंद चौक के पास रवीना टंडन ने लोगो से जिंदल को भारी मतों से जीताने की अपील की। जिंदल के बेटे वैंकेटेश ने भी अपने पिता के लिए वोट मांगे। रोड शो में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य सुभाष सुधा, राज गौड़, टोनी मदान, सुरेंद्र वाल्मीकि, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक भारद्वाज डब्बू, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता नेहरा, दर्शना नांदल, विमला सरोहा मौजूद रहीं।

रवीना टंडन ने शाहाबाद में भी रोड शो किया।

दूसरी ओर नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल ने भी शाहाबाद के दो वार्डों में जनसभाएं कीं। इस अवसर पर नगरपालिका के अध्यक्ष सुदर्शन कक्कड़, बलदेव राज चावला, तरलोचन सिंह हांडा, नपा के पूर्व अध्यक्ष हरीश क्वात्रा, सरपंच खेमचंद राणा तिलका, सरपंच कर्मा जोगी, सरपंच रामपाल शर्मा, दीपक कक्कड़, सुनीता नेहरा, श्याम गाबा, गौरव क्वात्रा, जगमोहन सेठी, टेकचंद शर्मा, महेंद्र छपरी, रविंदर जंधेड़ी, नैब सिंह अटवान, बलिहार सिंह, जीतराम दुआ, राजेश शर्मा, अमित सिंगला, विक्की सेठी, ललित भार्गव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed