{"_id":"3f104340561e42d1be48ae24839ad9d1","slug":"loksabha-election-2014-election-campaign-kiran-kher-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरे नाम दे नारे न लायो, मैं ते कम करण आई आं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरे नाम दे नारे न लायो, मैं ते कम करण आई आं’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर डेढ़ बजे लंच ब्रेक के दौरान सेक्टर-34 स्थित पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मचारी भाजपा चंडीगढ़ की लोकसभा उम्मीदवार किरण खेर को सुनने और उन्हें करीब से देखने के लिए उमड़े।
जैसे ही किरण खेर कार से उतर कर कर्मचारियों को संबोधित करने पहुंचीं, सबने अपने मोबाइल जेब से निकाल लिए और खेर को कैमरे में कैद करने में जुट गए।
खेर ने इस दौरान कुछ महिला कर्मचारियों को झप्पी डाली और हाथ जोड़ कर उनसे उन्हें वोट डालने को कहा। फिर कुछ देर भाषण दिया। इसमें उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
भाषण खत्म होते ही जब कर्मचारी नेताओं ने ‘किरण खेर जिंदाबाद’ के नारे लगाए तो वह बोलीं कि ‘मेरे नाम दे नारे न लाओ, मैं ते कम करण आई आं’। इतना कहते हुए एक बार फिर हाथ जोड़कर कर्मचारियों से वोट मांगा और फिर कार में बैठकर आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
इससे पहले किरण खेर ने सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में आर्यंस कॉलेज के वार्षिक समारोह में युवाओं को प्रोत्साहित किया। इसके बाद किरण का काफिला सेक्टर-31 मार्केट में पहुंचा जहां उन्होंने पदयात्रा की और दुकानदारों से वोट की अपील की।
शाम को छह जनसभाएं
सुबह की गतिविधियों के बाद किरण ने शाम को अलग-अलग जगहों पर कुल 6 जनसभाओं को संबोधित किया। सबसे पहले वे सेक्टर-20 की मार्केट पहुंची। यहां उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी थे। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-22 की किरण सिनेमा वाली मार्केट, मलोया के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, डड्डूमाजरा, धनास और सारंगपुर में जनसभाओं में लोगों को संबोधित किया।