{"_id":"5c8c7785bdec22141f00de48","slug":"lok-sabha2019-punjab-democratic-alliance-declared-eight-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर से पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस का प्रत्याशी घोषित, हंसराज गोल्डन होंगे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर से पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस का प्रत्याशी घोषित, हंसराज गोल्डन होंगे मैदान में
Sat, 16 Mar 2019 09:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
हंसराज गोल्डन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से हंसराज गोल्डन पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छह राजनीतिक दलों वाले अलायंस के तहत फिरोजपुर सीट सीपीआई के खाते में आई है। प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में से अलायंस अब तक आठ लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन
फिरोजपुर से किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने वाले हंसराज पहले प्रत्याशी हैं। हंसराज गोल्डन ने बताया कि वह 2007 में जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह किसान परिवार से आते हैं।
विज्ञापन
शिअद के तरनतारन जिला प्रधान व गुरिंदर टोनी को नोटिस जारी
आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए ज़िला चुनाव अधिकारी तरनतारन ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के तरनतारन जिला प्रधान और खडूर साहिब के गांव डेरा साहिब के गुरिंदर सिंह टोनी को नोटिस जारी कर 24 घंटें में जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन