{"_id":"66673817687cd921c30db7fc","slug":"lok-sabha-rao-inderjit-singh-s-responsibility-increased-he-got-three-ministries-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: मोदी के भरोसे पर खरे उतरे राव, इस बार बढ़ी जिम्मेदारी, मिले तीन मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha: मोदी के भरोसे पर खरे उतरे राव, इस बार बढ़ी जिम्मेदारी, मिले तीन मंत्रालय
Mon, 10 Jun 2024 10:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:59 PM IST
सार
राव इंद्रजीत के पास पिछली बार दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी, इस बार उन्हें तीन मंत्रालय मिले हैं।
विज्ञापन
शपथ लेते राव इंद्रजीत सिंह।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठी बार देश की संसद में पहुंचे राव इंद्रजीत को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में उनके पास दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। मगर इस बार मोदी सरकार ने उन्हें तीन मंत्रालय सौंप उनका कद बढ़ा दिया है। उन्हें राज्य मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
पिछली बार उन्हें जो मंत्रालय सौंपे गए थे, उन विभागों के कार्यों में वह मोदी के पैमाने पर पूरी तरह से खरे उतरे थे। इसलिए उन्हें फिर से मंत्री के पद से नवाजा गया है। वह पांचवीं बार केंद्र में मंत्री बने हैं। वह कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री का पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत अहीरवाल क्षेत्र के बड़े नेता हैं। उनका क्षेत्र में अच्छा दबदबा है। अपनी जीत के अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ से जीते भाजपा के सांसद धर्मबीर की जीत में भी उनकी अहम भूमिका है। यहीं नहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। उनकी क्षमताओं को पीएम मोदी अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन
इसलिए इस बार उनके मंत्रालय दो से बढ़ाकर तीन कर दिए गए हैं। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीते राव इंद्रजीत के पास जीत का काफी लंबा रिकॉर्ड है। देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने से पहले वह चार बार विधायक बनकर हरियाणा विधानसभा में भी पहुंचे हैं। इस दौरान वे कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
दक्षिण हरियाणा में विकास कार्याें में तेजी आएगी
उनके केंद्रीय मंत्री बनाने के बाद दक्षिण हरियाणा में विकास कार्याें में तेजी आएगी। इसमें दिल्ली से अलवर जोड़ने वाली रैडिप रेल योजना, खेड़कीदौला टोल, मेवात को रेल से जोड़ने की योजना, क्षेत्र में आईआईटी जैसे संस्थान लाने में अहम भूमिका रहेगी।