फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Vampanthi will Announce Candidates on two seats

लोकसभा चुनाव 2019: वामपंथी हरियाणा में दो सीटों पर ठोकेंगे ताल, शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी

Fri, 15 Mar 2019 03:13 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अमित मंडल Updated Fri, 15 Mar 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Vampanthi will Announce Candidates on two seats
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के चुनावी दंगल में वामदल दो लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे। माकपा ने हिसार सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है, जिसके नाम की घोषणा पार्टी पोलित ब्यूरो जल्दी कर देगी। भाकपा ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अभी सीट तय नहीं की है। पार्टी प्रदेश इकाई और अपने नेताओं से चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त सीट को लेकर सर्वे करा रही है।
विज्ञापन


वामपंथियों के अधिक प्रभाव वाली सीट पर ही भाकपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए वामपंथी 17 मार्च को जींद के हुडा ग्राउंड से शंखनाद करेंगे। वामपंथियों ने जींद में रैली रखी हुई है, जिसके जरिए वामपंथी शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। रैली के जरिए माकपा महासचिव सीताराम येचुरी व भाकपा महासचिव सुधाकर रेड्डी चुनावी बिगुल बजाएंगे।
विज्ञापन


मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा स्टेट कमेटी के सचिव सुरेंद्र सिंह ने साफ किया कि उनका मकसद भाजपा प्रत्याशियों को हराना है। इसलिए वे अपने अधिक प्रभाव वाली सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे। अन्य सीटों पर भाजपा को हराने वाले जिताऊ उम्मीदवारों का समर्थन किया जाएगा। हर सीट पर चुनाव लड़कर वामदल भाजपा विरोधी वोट का बंटवारा नहीं होने देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अन्य विपक्षी दलों को भी राय दी है कि वे भी भाजपा विरोधी मतों को न बंटने दें। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बेरोगजारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व आजीविका पार्टी केप्रमुख मुद्दे होंगे, ज्वलंत मुद्दों को भी चुनाव में वामदल प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed