फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019,Thunderstorm during PM Modi rally in punjab's Bathinda

तेज आंधी भी नहीं रोक पाई पीएम मोदी का भाषण, पर्दे उखड़े लेकिन 18 मिनट तक बोलते रहे

Tue, 14 May 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019,Thunderstorm during PM Modi rally in punjab's Bathinda
आंधी के बीच पीएम मोदी का संबोधन रहा जारी

पंजाब के बठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जनसभा को संबोधित किया। हालांकि इस दौरान तेज आंधी शुरू हो गई। शाम साढ़े चार बजे अचानक मौसम ने मिजाज बदलना शुरू कर दिया। करीब पौने छह बजे रैली स्थल पर चौपर से पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही रैली को संबोधित करना शुरू किया धूल भरी आंधी शुरू हो गई। 

विज्ञापन


इसके बीच भी पीएम ने अपना संबोधन जारी रखा। 18 मिनट बाद जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया तब भी आंधी चल रही थी। आंधी ने टेंट में लगे पर्दों को भी उखाड़ दिया था। आंधी के कारण पीएम मोदी रैली स्थल से सड़क के जरिए बठिंडा एयरपोर्ट पहुंचे। 

विज्ञापन

कांग्रेस को वोट देना गांधी परिवार को वोट देना है: जगदीश कौर

Lok sabha elections 2019,Thunderstorm during PM Modi rally in punjab's Bathinda
पीएम मोदी की रैली के दौरान बठिंडा में आंधी

सिख दंगों की गवाह जगदीश कौर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस को वोट देना गांधी परिवार को वोट देना है। पीएम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सिख दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाया है। जब तक उनमें सांस रहेगी तब तक वह दंगों के बाकी बचे आरोपियों को सजा दिलाने के लिए लड़ती रहेंगी। 

दंगे के आरोपियों के पक्ष में बयान प्रदेश से गद्दारी: बराड़
पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि सिख दंगों के आरोपियों के हक में बयान देकर कैप्टन ने प्रदेश के साथ गद्दारी की है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस के राज में हो रही बेअदबी पर बरगाड़ी मोर्चा लगाने वाले चुप क्यों हैं।

बरगाड़ी मोर्चा वाले नेता सिर्फ अकाली दल को बेअदबी के लिए बदनाम करने के लिए कैप्टन के इशारे पर सब कर रहे हैं। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed