लुधियाना में सुरक्षाबलों ने निकाला फ्लैग मार्च, चुनाव को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान होना है। इसके लिए पंजाब पुलिस ने जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं पैरामिलिट्री फोर्स भी लगी है। महानगर में पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए है। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और शहर में आने-जाने वाले हर वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
चुनाव के मद्देनजर पुलिस की तरफ से कई इलाकों में फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ सीआरपीएफ और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स की टीमें फ्लैग मार्च कर रही हैं। महानगर के एंट्री प्वाइंट पर सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। उनके साथ पंजाब पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
Ludhiana: Security Forces conducted a flag march earlier today ahead of 7th phase of #LokSabhaElections2019 on May 19. #Punjab pic.twitter.com/IRz14VRnAH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 13, 2019
सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश चंद्र चंदेल ने बताया कि एक कंपनी में 94 लोग शामिल होते है। जालंधर से सीआरपीएफ की आर 44 और आर 45 की दो टीमें आई हुई हैं। उनके साथ असिस्टेंट कमांडेट रविंदर कुमार भी शामिल हैं। उनकी टीमों को शहर के आठ एंट्री प्वाइंट पर तैनात किया गया है। उनके साथ पंजाब पुलिस की टीमें भी तैनात हैं।
क्या कहते हैं पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स की 11 कंपनियां महानगर पहुंच चुकी हैं। जरूरत पड़ेगी तो और भी फोर्स मंगवा ली जाएंगी। रविवार तक की प्लानिंग बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के इंतजाम पूरे किए जा रहे है। शहर की 12 सीमाओं पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने नाकाबंदी की है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।