{"_id":"5cdd57bbbdec22070352b178","slug":"lok-sabha-elections-2019-rajnath-singh-s-rally-in-nawanshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बोले राजनाथ सिंह- हमारी सरकार बनी तो सिख दंगों के केस फिर खोलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बोले राजनाथ सिंह- हमारी सरकार बनी तो सिख दंगों के केस फिर खोलेंगे
Fri, 17 May 2019 01:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 May 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के नवांशहर पहुंचे राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार की जरूरत है जो पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे। वह कस्बा पोजेवाल के गांव कुलपुर में एनडीए उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जब पाकिस्तान गोली चलाता था तो केंद्र सरकार की ओर से सफेद झंडे दिखाकर विरोध जता दिया जाता था। अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है। सरकार ने सेना को साफ आदेश दिया कि पहली गोली नहीं चलानी है, लेकिन अगर उधर से गोली चले तो जवाब में फ्लैग नहीं दिखाना।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब 1971 की जंग में जीत का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया जा सकता है तो आतंकियों को घर में घुसकर मारने का भी श्रेय पीएम मोदी को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने पर सिख दंगों से संबंधित बंद केसों को फिर से खोला जाएगा। मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज, एडवोकेट राजविंदर सिंह लक्की उपस्थित थे।
विज्ञापन