{"_id":"5c99c3d6bdec2214505459db","slug":"lok-sabha-elections-2019-pathankot-people-boycott-voting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: लोगों ने खुद की साफ-सफाई और बोर्ड पर लिखा- कृप्या वोट मांग कर शर्मिंदा न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: लोगों ने खुद की साफ-सफाई और बोर्ड पर लिखा- कृप्या वोट मांग कर शर्मिंदा न करें
Tue, 26 Mar 2019 11:50 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
नोटिस बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलभूत सुविधाएं न मिलने से लोग नाराज हैं कि उन्होंने खुद साफ-सफाई की और फिर बोर्ड पर लिखकर लगाया कि वोट मांग कर हमें शर्मिंदा न करें। पंजाब के पठानकोट में वार्ड नंबर 45 में यह मामला देखने को मिला। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी ढ़ाकी के लोगों ने वार्ड में खुद सफाई करवाई।
सड़क किनारे रेत और मिट्टी डालकर उनके ऊपर बैंच लगा दिए। साथ ही बोर्ड भी लिखकर लगा दिया कि कृप्या वोट मांग कर शर्मिंदा ना करें। ऐसे में वार्ड के लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोटिंग का बायकॉट किया है। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासियों ने कहा कि नेता लोग सिर्फ चुनाव के दौरान नजर आते हैं।
वार्ड में यूबीडीसी नहर किनारे 20 साल पुराना कचरे का ढेर था। वार्ड के पार्षद और विधायक दोनों को इस बारे बताया, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। अब लोगों ने पैसे इकट्ठे करके वहां मिट्टी और रेत का प्लेटफार्म बनाकर सैर करने वाले लोगों के लिए बैंच लगवा दिए हैं, ताकि बुजुर्ग लोग नहर किनारे बैठ सकें।

दो साल पहले विधायक आए थे वार्ड
लोगों ने कहा कि विधायक अमित विज दो साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान वार्ड में आए थे। उन्होंने गलियों, सड़कों और नालों को लेकर आश्वस्त किया था कि पहल के आधार पर काम करवाए जाएंगे। भाजपा की वार्ड पार्षद गुरमीत कौर को भी इस बारे में कई बार शिकायत दी गई, लेकिन उन्होंने भी कांग्रेसी विधायक होने का बहाना बनाकर सुनवाई नहीं की, जबकि मेयर भाजपा के थे।
लोग बोले- वार्ड में कोई भी नहीं करेगा वोट
लोगों ने कहा कि भाजपा के पार्षद और कांग्रेस के विधायक दोनों ने वार्डों में कोई काम नहीं करवाया। हालांकि पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने वार्ड में सड़क का निर्माण करवाया था। लेकिन पिछले दो साल से वार्ड में सफाई, लिफ्टिंग, स्ट्रीट लाइट और नालों का निर्माण नहीं करवाया गया। लोगों ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में वार्ड का कोई निवासी वोट नहीं डालेगा। इसके अलावा वोट मांगने आए नेताओं का भी विरोध किया जाएगा।