फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Objectional and Offensive Statements on Politicians in Congress Rally

लोकसभा चुनाव 2019: विरोधियों पर तंज कसते नेताओं के बिगडे़ बोल, कई दिग्गजों पर अमर्यादित टिप्पणी

Fri, 10 May 2019 10:40 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
सुशील कुमार, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 May 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Objectional and Offensive Statements on Politicians in Congress Rally
अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार करते हुए रैली में नेताओं के बोल लगातार बिगड़ रहे हैं। कांग्रेस की रैली में कई दिग्गजों पर अमर्यादित टिप्पणी की गई। शहीद ऊधम सिंह की जन्मभूमि पर वीरवार को हुई कांग्रेस की चुनावी रैली में पार्टी नेताओं के बोल खूब बिगडे़ और मर्यादित भाषा बोलने की तमाम सीमाएं लांघ गए। हालांकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद ऊधम सिंह की कुर्बानी को नमन किया, लेकिन रैली में उनके तीखे तेवर दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि बालाकोट स्ट्राइक का श्रेय पीएम मोदी खुद ले रहे हैं, जबकि यह वीरगाथा तो भारतीय सेना के पराक्रम ने लिखी है। कैप्टन ने दोहराया कि बरगाड़ी कांड के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कैप्टन ने कहा कि धूरी गन्ना मिल संचालक को चेतावनी दी गई है कि तुरंत किसानों का भुगतान किया जाए अन्यथा सरकार, मिल को ओवरटेक करके खुद संचालन करेगी।
विज्ञापन


चुनावी रैली में कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के प्रमुख लाल सिंह खूब लाल हुए। उन्होंने कहा कि ‘जे मोदी जीतया तां लोकतंत्र खत्म हो जावेगा अते देश दी अखंडता खतरे बिच्च पै जावेगी। मोदी ने फेर देश विच्च चौण नहीं होण देणी, हिटलर बन जाऊगा। देश ते संकट है।’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही देश को सही दिशा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी, केजरीवाल हैं राहु केतू की जोड़ी : भट्ठल

पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि ‘मोदी व केजरीवाल दी जोड़ी तां राहु केतू दी जोड़ी है, एहनां नूं नालों ला दिओ। देश दा सत्यानाश कर रहे हण दोवें अते गरीबां दा खून चूस रहे हण। धर्म का अपमान करण वाला अकाली दल भी अमरबेल है। इसनूं भी बाहर कढो तांकि सुख दा सांह आवे।’ भट्ठल ने कहा कि ‘अकाली दल दी गड्डी बिच्चों सारे सियाने निकल गए हण, खाली गड्डी रह गई। आप पार्टी दी गड्डी छकड़ा बन गई है। भगवंत मान नूं भी डंडी पा देयो।’ बीबी भट्ठल ने कहा कि रैलियों में उत्पात मचाने वाले लोग अकाली के बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।

गुजराती बड़ा चालाक है : ढिल्लों
कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों ने पीएम मोदी पर निशाना साधते कहा कि ‘गुजराती बड़ा चालाक है। हाले, नोटबंदी अते जीएसटी दे जख्म भरे नहीं हण। जेहड़ा वोट झाड़ू नूं पाऊ, ओह व्यर्थ जाऊ। क्योंकि आप पार्टी दी ऐह आखिरी विकट है जो गिरन वाली है। इक भी प्राजेक्ट नहीं ले आया मान, झाडू़ तिनका तिनका हो चुकया है। कांग्रेस संगरूर तों चौण जित्तण तो बाद इसे भगवंत मान तों इसे स्टेज तों चुटुकले सुनू। भावें भगवंत मान जिन्ने मर्जी पैसे ले लवे।’ ढिल्लों ने कहा ‘भगवंत मान ने फंडा बिच्च बडे़ घपले कित्ते हण। अकाली दल नूं वी बरगाड़ी कांड की सजा मिलूगी।’   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed