{"_id":"5c8dced9bdec2213e806f898","slug":"lok-sabha-elections-2019-karan-chautala-asked-to-inld-workers-about-alliance-with-bjp-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः इनेलो ने पूछा- हरा और भगवा रंग एक कर दें, तो बजीं तालियां...भाजपा का साफ इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः इनेलो ने पूछा- हरा और भगवा रंग एक कर दें, तो बजीं तालियां...भाजपा का साफ इंकार
Sun, 17 Mar 2019 10:18 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
कर्ण चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो के राष्ट्रीय अधिवेशन में कर्ण चौटाला ने अपने दादा व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की चिट्ठी पढ़कर बूथ स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों से राय जानी कि क्या अब हरा और भगवा (इनेलो और भाजपा) रंग को एक कर दिया जाए? इस पर पदाधिकारियों ने ओपी चौटाला के नाम का नारा लगाते हुए तालियां बजाकर समर्थन दे दिया। उधर, देर शाम भाजपा ने प्रदेश में किसी भी प्रकार के गठबंधन से इनकार कर दिया। भाजपा का कहना है कि वह अकेले दम पर प्रदेश की दसों सीटें जीतने में सक्षम है।
वहीं पार्टी पदाधिकारियों का जोरदार समर्थन मिलने के बाद कर्ण चौटाला ने कहा कि अगर आप सहमत हैं तो दादा इसे एक कर देंगे, इसकी चिंता न करें। ओपी चौटाला का संदेश पढ़ते हुए कर्ण ने कहा कि भगवान राम ने भी 14 वर्ष का वनवास काटा था, मगर आपने तो 15 वर्ष का वनवास काट लिया। अब आपका रामराज्य लाकर दिया जाएगा। कर्ण ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की तारीफ की। कर्ण ने कहा कि आप जैसे मेहनती कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी मजबूती से खड़ी है। यह अहसान न कभी मैं भूला पाऊंगा और न ही परिवार को भूलने दूंगा।

पदाधिकारियों ने की गठबंधन की वकालत
कर्ण चौटाला के चिट्ठी पढ़ने के बाद जितने भी पदाधिकारी मंच पर सुझाव रखने आए, उनमें से अधिकतर ने भाजपा के साथ इनेलो का गठबंधन किए जाने की वकालत की। एक महिला पदाधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि अगर पीएम मोदी के साथ गठबंधन हो गया तो इनेलो की नैया पार लगने से कोई नहीं रोक सकता।
कर्ण चौटाला को मिली बड़ी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्ण को इनेलो की युवा इकाई का राष्ट्रीय प्रभारी तथा भिवानी जिले से संबंध रखने वाले नरेंद्र राज गागड़वास को सहप्रभारी बनाया गया है।
हम तो इनेलो की चिट्टी पहले ही कूड़ेदान में फाड़कर फेंक चुके हैं। अब वह अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए यह सब कर रहे हैं। हमें किसी की जरूरत नहीं है। जनता हमारे साथ है।
- सुभाष बराला, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा