{"_id":"5cd923e4bdec22078d32efc1","slug":"lok-sabha-elections-2019-gurdaspur-constituency-bjp-candidate-sunny-deol-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल के काफिले का एक्सीडेंट, गाड़ी का टायर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल के काफिले का एक्सीडेंट, गाड़ी का टायर फटा
Mon, 13 May 2019 06:38 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 13 May 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : फाइल फोटो
गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार और सिने स्टार सनी देओल की गाड़ी का टायर अचानक फट गया। वह फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। इस वजह से काफिले में चल रही तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इसी दौरान उनकी गाड़ी का टायर अचानक फट गया। इसके चलते ड्राइवर को अचानक गाड़ी रोकनी पड़ी। अचानक ब्रेक लगने से उनके पीछे आ रही अन्य गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में नुकसान नहीं हुआ है। सनी देओल इसके बाद दूसरी गाड़ी में प्रचार के लिए निकल गए। इस संबंध में ड्राइवर और अन्य के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी ग्रामीण मंजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर-गुरदासपुर हाईवे स्थित धारीवाल कस्बे में पड़ते गांव सोहल में गुरुद्वारे के सामने करीब पौने 12 बजे सनी देओल का काफिला फतेहगढ़ चूड़ियां में प्रचार के लिए जा रहा था।