{"_id":"5ca70e99bdec2214530fad4d","slug":"lok-sabha-elections-2019-formar-cm-haryana-bhupinder-singh-hooda-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- मैं चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं, पार्टी आदेश देगी तो लड़ लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: पूर्व सीएम हुड्डा बोले- मैं चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं, पार्टी आदेश देगी तो लड़ लूंगा
Fri, 05 Apr 2019 01:48 PM IST
खुशबू गोयल
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरा लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। इसी के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर हाईकमान ने चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी, तो वे इसकी पालना करेंगे। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। उन्होंने कहा कि पूव्र प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आत्मा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में आ चुकी है, और यह भाजपा के लिये ये खतरे की घंटी है। पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। कोई व्यक्ति किसी महान शख्सियत की ऐसी सोच पर काम करता है तो यह राष्ट्रहित में ही होगा।
चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को कुरुक्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की राजनीतिक सोच ही शून्य हो, उस पर मैं क्या प्रतिक्रिया दूं। वह बोले कि केवल हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज ही नहीं, बल्कि भाजपा के अधिकांश नेताओं की मानसिकता ऐसी है। हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र गेम चेंजर सिद्ध होगा और हरियाणा की सभी सीटों पर कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
बतौर समन्वय कमेटी के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से पूर्व सांसद नवीन जिंदल के किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने पर भी विराम लगाया। हुड्डा ने कहा कि जिंदल कांग्रेस की टिकट पर कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और उन्हें रिकार्ड मतों से जीत हासिल होगी। हरियाणा के सभी लोकसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की सूची कब तक जारी होगी, इस सवाल के उत्तर में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही सभी 10 प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष नेता की खाली कुर्सी के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक जल्द बुलाई जाएगी, जिसमें इस पर निर्णय लिया जाएगा।

इनेलो के वजूद पर सवाल उठाया
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो के वजूद पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शुरू से ही इनेलो ने भाजपा की बी टीम के रूप में काम किया है और विधानसभा चुनाव आने तक इनेलो का हरियाणा से अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर हुड्डा को एक शिष्टमंडल ने यह भी शिकायत की कि मौजूदा सरकार में पानी के बिलों में 10 गुणा तक वृद्धि हुई है। नागरिकों ने इस मुद्दे को जनहित में उठाने की मांग भी हुड्डा के समक्ष रखी।
हुड्डा ने बिश्नोई की बात को दिया बल
कुलदीप बिश्नोई कहते हैं कि मेरे नेता राहुल गांधी हैं और जहां राहुल होंगे वहां मैं हूं,जहां नहीं है,वहां मै भी नहीं। क्या वे यह संदेश दे रहे हैं कि उन्हें प्रदेश में किसी नेता का नेतृत्व स्वीकार नहीं ? इसके उत्तर में हुड्डा ने बिश्नोई की बात को बल देते हुए कहा-तो राहुल गांधी ही सभी कांग्रेसियों के नेता हैं,उनके साथ ही काम करेंगे और किसके साथ काम करेंगे...।