फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Firing in Free Candidate Satish Raj Deshwal at Sonipat of Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: सोनीपत से आजाद प्रत्याशी सतीश राज देशवाल पर हमला, बरसाईं गोलियां

Thu, 09 May 2019 12:39 PM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 May 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Firing in Free Candidate Satish Raj Deshwal at Sonipat of Haryana
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने के लिए हरियाणा के सोनीपत से आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए सतीश राज देशवाल पर जानलेवा हमला हुआ है। अपने ऑफिस में सो रहे देशवाल पर देर रात अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमलावरों ने कमरे की दीवार पर सीढ़ी लगाकर खिड़की से फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में सतीश बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना चौंकाने वाली है। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन सीढ़ी वहीं लगी रही। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गाड़ी को टक्कर भी मारी गई थी

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को भी सतीश राज की गाड़ी को टक्कर मारी गई थी। एक अज्ञात कार उनकी गाड़ी से टकराई थी। हालांकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही भी देखने को मिली, क्योंकि अज्ञात कार सवार उतरकर फरार होने में कामयाब हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर देरी से पहुंची। कार की तलाशी ली गई तो गाड़ी से लाठी डंडे बरामद हुए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed