{"_id":"5cde38bebdec22070b2734a5","slug":"lok-sabha-elections-2019-election-commission-filed-two-case-for-voilence-of-code-of-conduct","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में पहली बार टूटी मर्यादा, आयोग ने दर्ज कराए दो केस, पुलिस ने भी शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में पहली बार टूटी मर्यादा, आयोग ने दर्ज कराए दो केस, पुलिस ने भी शुरू की जांच
Fri, 17 May 2019 12:14 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 May 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में इस बार चुनाव आयोग की सख्ती का असर साफ नजर रहा है। पहली बार शहर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने दो केस दर्ज कराए हैं। इनमें से पहला केस एक महिला प्रत्याशी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने, जबकि दूसरा केस बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का होर्डिंग जलाने पर दर्ज कराया गया है। आयोग के निर्देश पर दोनों मामलों में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। हर छोटी व बड़ी घटना पर आयोग की पैनी नजर है। लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं एक महिला प्रत्याशी की शिकायत पर वीरवार की देर रात निर्वाचन कार्यालय की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
महिला प्रत्याशी ने आयोग को शिकायती पत्र देकर बताया था कि बीते कई दिनों से उनके खिलाफ किसी के द्वारा अश्लील वीडियो और मैसेज वायरल किए जा रहे हैं। शिकायत मिलते ही आयोग हरकत में आ गया। मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

दूसरा मामला, सेक्टर-42 के अटावा में चौक पर लगे एक होर्डिंग का है। इलेक्शन कमीशन को शिकायत मिली थी कि यहां बसपा की एक बड़ी होर्डिंग लगी थी, जिसे रात में किसी शरारती तत्व ने आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम ने आग पर काबू पाया।
पार्टी की शिकायत पर आयोग ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। निर्वाचन कार्यालय के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्जुन शर्मा ने बताया कि पहली बार लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो केस दर्ज कराए गए हैं। दोनों की जांच के आदेश पुलिस को दे दिए गए हैं।