{"_id":"5cdee709bdec2207114bfc23","slug":"lok-sabha-elections-2019-election-campaign-of-last-phase-ends-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में थमा प्रचार का शोर, 13 सीटों पर 278 प्रत्याशी मैदान में, 19 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में थमा प्रचार का शोर, 13 सीटों पर 278 प्रत्याशी मैदान में, 19 को मतदान
Fri, 17 May 2019 10:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को पंजाब की 13 संसदीय सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू के अनुसार शांतिपूर्ण मतदान के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है और केंद्र से सुरक्षाबलों की 215 कंपनियों के साथ ही राज्य पुलिस के 75 हजार जवानों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पूरी चुनाव प्रक्रिया के लिए सवा लाख सिविल कर्मचारियों और अधिकारियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा ऑब्जर्वरों की रिपोर्ट के आधार पर 249 पोलिंग स्टेशनों को क्रिटिकल, 719 संवेदनशील और 509 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन
फर्स्ट टाइम वोटरों का होगा सम्मान
18 वर्ष की उम्र के पहली बार वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचने वाले सभी फर्स्ट टाइम वोटरों के स्वागत की चुनाव आयोग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। पंजाब में 3,94,780 वोटर पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे।
गलत वोट पड़े तो भरें फार्म 49ए
सभी पोलिंग बूथों पर वोटरों के लिए फार्म 49ए की व्यवस्था की गई है। यदि किसी मतदाता को ईवीएम पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में बटन दबाने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि वीवीपैट पर नजर आई पर्ची में उक्त प्रत्याशी का नाम नहीं है तो वह रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकता है।
इस मौके पर मतदाता को फार्म 49ए भरने के लिए दिया जाएगा, जिसके आधार पर तुरंत जांच के बाद अगर यह पाया गया कि शिकायत सही है तो मतदान रोका जा सकता है। मतदाता को फिर से मतदान करने का मौका भी दिया जाएगा।